WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 47वीं वार्षिक बैठक में शामिल होंगे झारखंड के पूर्व सैनिक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 47वीं राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 28 अप्रैल को रायपुर में आयोजित की जा रही है. झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल नीलांबर झा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पांडेय, प्रदेश महामंत्री सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सार्जेंट राजेश कुमार, सैन्य मातृशक्ति प्रदेश महासचिव मंजुला एवं प्रदेश संयोजिका पूनम सहित अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के 6 सदस्यों की टोली 27 अप्रैल को रायपुर के लिए रवाना हुई.

इसे भी पढ़ें Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के प्रदेश पदाधिकारी व सदस्य लेंगे हिस्सा

इस राष्ट्रीय अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी करेंगे एवं सैन्य मातृ शक्ति का नेतृत्व राष्ट्रीय सैन्य मातृशक्ति अध्यक्षा कौल करेंगी. इस वार्षिक सम्मेलन में पूरे देश के सभी राज्यों के प्रदेश पदाधिकारी एवं सैन्य सदस्य हिस्सा ले रहे हैं. बैठक में संगठन के वार्षिक कार्यकलापों की समीक्षा की जाएगी साथ ही अगले एक वर्ष में आयोजित होने वाले वार्षिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी. संगठन के प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करने, वीर गौरव ग्राम योजना का मूल्यांकन, मोइरांग यात्रा समीक्षा एवं संगठन के वार्षिक बजट का अनुमोदन इस बैठक के मुख्य विषय रहेंगे.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : नगर निकाय व पेयजल स्वच्छता प्रमंडल ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया

संगठन की गरिमा व सम्मान को शिखर पर ले जाने का लिया संकल्प

इसके अतिरिक्त बदलते वैश्विक परिदृश्य में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने में गौरव सेनानियों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. इस राष्ट्रीय बैठक में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष हवालदार विनय यादव एवं महामंत्री जितेंद्र सिंह ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानजनक विदाई दी. इस अवसर पर हवलदार अवधेश कुमार, MWO एस के सिंह, मनोज कुमार, रामनवमी सिंह, जय प्रकाश उपस्थित थे. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े सभी साथीगण साथ मिलकर संगठन की गरिमा और सम्मान को यश और कीर्ति के शिखर पर ले जाने का संकल्प लिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर