Jamshedpur : ईया फाउंडेशन ने बलदेव बस्ती के बच्चों को जू की कराई सैर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में ईया फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल करते हुए बालदेव बस्ती के 100 अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों को टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क भ्रमण के लिए ले जाया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को समर वेकेशन के दौरान खुशी, मनोरंजन एवं नई सीख प्रदान करना था।

EYA Foundation द्वारा बच्चों को बस से सुरक्षित रूप से जू ले जाने एवं वापस लाने की विशेष व्यवस्था की गई। इसके साथ ही बच्चों के लिए फूड पैकेट, एंट्री टिकट एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी पूरी व्यवस्था संस्था एवं सहयोगकर्ताओं की मदद से की गई। जू भ्रमण के दौरान बच्चों ने विभिन्न पशु-पक्षियों को करीब से देखा और काफी उत्साहित नजर आए। बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने लायक था।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बच्चों का मनोबल बढ़ाने एवं उनका उत्साहवर्धन करने के लिए टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय एवं टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के निदेशक नईम अख्तर विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने बच्चों से बातचीत कर उन्हें आगे बढ़ने एवं अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

EYA Foundation की ओर से टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क एवं टाटा स्टील फाउंडेशन को विशेष धन्यवाद दिया गया, जिनके बेहतरीन समन्वय एवं सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।संस्था के संस्थापक दीपक मिश्रा ने बताया कि EYA Foundation के अधिकतर सदस्य टाटा स्टील के कर्मचारी हैं, जो अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए लगातार समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। संस्था हमेशा जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर EYA Foundation के कई सदस्य एवं वॉलंटियर्स उपस्थित रहे और बच्चों की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें