Jamshedpur : मानगो के पारडीह में एसबेस्टस काट कर चोरों ने किया हाथ साफ

SHARE:

नशा सामग्री और डेली लॉटरी की होलसेल मंडी है मानगो : विकास सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के मानगो पारडीह चौक में महेश सिंह की गल्ला दुकान (मामा स्टोर) में बीती रात चोर दुकान में एसबेस्टस की छत को काटकर अंदर प्रवेश कर लगभग 85 हजार रु नगद और दस हजार रु के मूल्यवान सामग्री चोरी करके फरार हो गए। प्रतिदिन के अनुसार देर रात लगभग 11:00 बजे महेश सिंह अपनी दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। दुकान में बिक्री अच्छी रहने के कारण सुबह सवेरे दूध, दहीं एवं कच्ची सामग्री का पैसा भुगतान करने हेतु वह नगद रुपया दुकान में ही रख कर चले जाते हैं।

प्रतिदिन के अनुसार अपनी दुकान को जब उन्होंने प्रातः 6:00 बजे खोला तो देखा कि समान पूरा अस्त व्यस्त है। ऊपर देखा तो दंग रह गए। चोर छत काटकर दुकान में प्रवेश कर दुकान में रखे बैग में रखे हुए पचासी हजार रुपए लेकर फरार हो गए हैं। महेश सिंह ने इसकी सूचना भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को दी। सूचना मिलते ही विकास सिंह ने मामा स्टोर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए स्थानीय मानगो थाना में पूरे मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विकास सिंह ने कहा की पूरा मानगो नशा की सामग्री और डेली लाटरी का होलसेल मंडी बना हुआ है। कोई ऐसा गली मोहल्ला नहीं जहां धड़ल्ले से नशा के कारोबार नहीं हो रहा हो। स्थानीय लोग जब इसका विरोध करते हैं तो नशा कारोबार से जुड़े लोगों के गुस्से और दबंगई का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है। जब स्थानीय लोग इसकी शिकायत स्थानीय थाना में करते हैं तो वहां भी मिली भगत के कारण उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। विकास सिंह ने कहा की चोरी, नशा के सामान की बिक्री और डेली लाटरी में अगर विराम नहीं लगेगा तो जल्द लोगों को जागरूक और भयमुक्त करने के लिए पैदल मार्च निकालकर जिला प्रशासन को आईना दिखलाया जाएगा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें