Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की आमसभा 30 अगस्त को रांची में

SHARE:

पूर्वी सिंहभूम से 100 से अधिक सदस्यों के शामिल होने का अनुमान

फ़तेह लाइव, रिपोर्टर।

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की वार्षिक आमसभा (AGM) आगामी 30 अगस्त 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे मारवाड़ी भवन, द्वितीय तल हॉल, हरमू रोड, रांची में आयोजित होगी। सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन ने आमसभा की बैठक की सूचना जारी करते हुए सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आमसभा में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल के स्वागत संबोधन के बाद महामंत्री का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में पूर्व प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा एक निजी मारवाड़ी ट्रस्ट को कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से दिए गए 25 लाख रुपये वापस प्राप्त करने के संबंध में चर्चा एवं निर्णय लिया जाएगा।

इसके अलावा वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत किया जाएगा। वर्ष 2026-27 के लिए अंकेक्षक की नियुक्ति तथा कार्यकारिणी द्वारा अनुमोदित संविधान संशोधन पर भी चर्चा एवं निर्णय होगा। बैठक में सामाजिक आचार संहिता पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

आमसभा में सदस्यों से प्राप्त विभिन्न प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जा सकेगी। सम्मेलन ने कहा है कि विचारार्थ प्रस्ताव आमसभा से कम से कम एक सप्ताह पूर्व महामंत्री के पास भेजे जाएं। इसके बाद प्राप्त प्रस्तावों पर अध्यक्ष की अनुमति से ही विचार किया जाएगा।

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने सभी संबंधित सदस्यों से आमसभा में उपस्थित होकर संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव एवं विचार रखने की अपील की है।

वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल एवं महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा ने जिले के सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में आमसभा में शामिल होने का आग्रह किया है। अनुमान है कि पूर्वी सिंहभूम जिले से 100 से अधिक सदस्य रांची पहुंचकर आमसभा में भाग लेंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर