Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : घाघीडीह सेंट्रल जेल में देर रात छापामारी, अफरा-तफरी मची

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के घाघीडीह केंद्रीय कारा में मंगलवार रात जिला प्रशासन ने औचक छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान जेल में हड़कंप मच गया. डीएसपी तौकीर आलम और अंचलाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस बल के साथ की गई इस छापेमारी में जेल के प्रत्येक वार्ड की गहन तलाशी ली गई.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में ठेका कर्मी की मौ*त पर परिजनों को मिला ₹5 लाख का तत्काल मुआवजा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रशासन की टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के यह कार्रवाई शुरू की, जिससे जेल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि छापेमारी किसी गोपनीय सूचना के आधार पर की गई है. टीम ने जेल के अंदर मौजूद हर वार्ड और परिसर की बारीकी से जांच की. हालांकि, खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक बरामद हुआ या नहीं.

मिली जानकारी के अनुसार यह छापेमारी जेल में चल रही संदिग्ध गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से की गई है. फिलहाल छापेमारी जारी है और पूरे जेल परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है. जिला प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से जेल प्रबंधन और बंदियों में खलबली मच गई है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर