Breaking News
Jamshedpur Diwali : लागत मूल्य पर बेहतरीन मिठाई खरीदने का बुधवार अंतिम मौका, बुकिंग चूके तो Zomato से मंगाएं Jamshedpur/New Delhi : सिख समाज के पर्वों पर नहीं थमेगी जलियांवाला बाग ट्रेन! शीतकाल में भी नियमित परिचालन का आश्वासन Jamshedpur : चाक पर दीये गढ़ पूर्व सांसद सुमन महतो ने जगाई उम्मीदों की लौ, कुम्हारों के घर भी रोशन हो दीवाली Patna Saheb Gurudwara Election : पटना साहिब गुरुद्वारा चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 24 नवंबर तक मतदाता सूची सौंपने का निर्देश Jamshedpur : बिरसानगर गिट्टी मशीन के पास तारकंपनी गुरुद्वारा के सेवादार का आकस्मिक निधन, कमेटी ने किया अंतिम संस्कार Jamshedpur : 14 नवंबर को मनाया जाएगा खालसे की माता साहिब कौर जी का 345वां जन्म दिहाड़ा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अबतक नहीं मिली है मतदाता सूचना पर्ची तो 1950 टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत – डीसी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

18 मई जिले में मतदाता सूचना पर्ची वितरण का अंतिम दिन है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पिछले 7 मई से मतदाता सूचना पर्ची का वितरण बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाता के घर-घर जाकर किया जा रहा है. वैसे मतदाता जिनको मतदाता सूचना पर्ची अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है उनसे जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपील की है कि टोल फ्री नंबर 1950 पर शिकायत करें. आपके क्षेत्र के बीएलओ द्वारा घर पर जाकर मतदाता सूचना पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिले के शत-प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु घर-घर मतदाता सूचना पर्ची पहुंचाने के साथ-साथ रंगीन वोटर गाइड भी उपलब्ध कराई जा रही है. इसके साथ ही सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश है कि मतदाता सूचना पर्ची वोटर या उनके परिवार के सदस्य को ही दें.

इसे भी पढ़ें : Jamahedpur : नीरज सिंह ने श्राद्ध कर्म के लिए की आर्थिक मदद

Gambhir Car Associate Motion Ads

मतदाता सूचना पर्ची और रंगीन वोटर गाइड में क्या जानकारियां हैं?

लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने में सभी मतदाता की भागीदारी जरूरी है. शहर हो या सुदूर गांव, प्रत्येक मतदाता तक मतदाता पर्ची पहुंचाई जा रही है, ताकि सभी मतदाता अपने बूथ के बारे में जागरुक हो सकें. मतदाता सूचना पर्ची के आगे भाग पर निर्वाचक नामावली में भाग संख्या व नाम, क्रम संख्या, पोलिंग स्टेशन का नाम तथा मतदान का दिनांक, क्यूआर कोड इत्यादि का उल्लेख है. मतदाता सूचना पर्ची के पीछे के भाग पर पोलिंग स्टेशन का नक्शा तथा बीएलओ का नाम,  बीएलओ का कॉन्टेक्ट नम्बर,  मतदान करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज का विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देश आदि उल्लिखित है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानकी मुंडा समाज ने समीर मोहंती को समर्थन देने की घोषणा की

रंगीन वोटर गाइड में चित्रों के माध्यम से मतदाता ईवीएम से कैसे अपना मतदान करें तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधा जैसे सक्षम-ईसीआई एप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, अपने अभ्यर्थी को जाने (नो योर कैन्डिडेट) ऐप तथा सी-विजिल ऐप की जानकारी दी गयी है. इसके साथ ही पंजीकरण, मतदान, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को घर से मतदान तथा डाक मतपत्र की सुविधा के बारे में भी बताया गया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर