Breaking News
Jamshedpur : सूचना छिपाने के लिए अधिकारियों का नया खेल, सुनवाई के दिन ही स्पीड पोस्ट से भेजा नोटिस : कृतिवास मंडल Jamshedpur : मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले – चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने सरदार शैलेंद्र सिंह की बहन के निधन पर जताया शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना Jamshedpur : करनडीह फाटक पर जलजमाव से कब मिलेगी मुक्ति? सांसद विद्युत वरण महतो से मिले माणिक मल्लिक, रेलवे से एनओसी दिलाने की मांग Jamshedpur : जालियांवाला बाग एक्सप्रेस की बहाली पर सिख संगत में खुशी, CGPC के नेतृत्व में चले एकजुट संघर्ष का असर : भगवान सिंह Jamshedpur : व्रतधारियों की मांग पर ‘आरंभ एक नई शुरुआत’ संस्था की सराहनीय पहल, कदमा फार्म एरिया में चिह्नित किए गए नए छठ घाट
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एमजीएम में एक मरीज के परिजन ने दूसरे मरीज के परिजन की पैसा व मोबाइल की चोरी की

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम में आए दिन चोरी की घटनाएं घट रही है. इसी क्रम में एक मरीज के परिजन द्वारा दूसरे मरीज के परिजन का मोबाइल चोरी कर लेने का मामला सामने आया है. सीसीटीवी के माध्यम से चोरी हुए मोबाइल को उसके मालिक ने ही उसे ढूंढ निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बारे में सरायकेला जिला के नारायणडीह के रहने वाले दीपक कुमार महतो ने बताया कि शनिवार से उसकी पत्नी एमजीएम अस्पताल में भर्ती है. रविवार की रात वह अस्पताल के प्रशासनिक विभाग प्रांगण में सोया हुआ था इसी बीच सबेरे 4:00 बजे देखा की उसका मोबाइल 1500 रुपया, आधार कार्ड और अन्य जरूरी कागजात बगल से नदारत है. इसके बाद उसने अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद सीसीटीवी में देखा तो एक युवक लाल रंग का गंजी पहना और काला रंग का चप्पल पहना हुआ है उसने सुबर 3 बजे से 4 बजे के बीच चार्ज हो रहे मोबाइल का चोरी कर लिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मतदाता जागरूकता को लेकर बनी लघु फिल्म ‘छुट्टी’ का प्रदर्शन

Gambhir Car Associate Motion Ads

युवक को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ

यह देखने के बाद उसने अस्पताल परिसर में ढूंढना शुरू किया. उसके बाद सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी धर दबोचा. काफी पूछताछ के बाद उसने बताया कि उसका नाम बबलू गोप है और चांडिल का रहने वाला है उसकी मां भी अस्पताल में ही भर्ती है मोबाइल उसके पास नहीं है, उसने अपने एक दोस्त को दे दिया है जो सोनारी टुल्लू भट्ठा का रहने वाला है.
इसके बाद अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने साकची थाना फिर उसके परिजनों को सूचना दी जिनके अस्पताल पहुंचने के बाद उसके परिजनों के द्वारा अपने स्तर से पता कर चोरी किए गए मोबाइल को वापस कर दिया. इधर पुलिस भी अस्पताल पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर