WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खासमहल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त हुए शामिल

SHARE:

  • कहा – निरोग रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिले भर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खासमहल में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपायुक्त ने अन्य उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे योग प्रशिक्षकों द्वारा कराई गई सामूहिक योग क्रियाओं के साथ हुई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, स्कूली छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा, योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि यह मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का सशक्त माध्यम है। यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे अपनाकर हम एक निरोग और सशक्त समाज की ओर अग्रसर हो सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें तथा इसे परिवार और समाज में भी बढ़ावा दें। उपायुक्त ने यह भी कहा कि योग को लेकर जनजागरूकता समय की मांग है और इसके सतत अभ्यास से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला आयुष पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, खेल प्रशिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियां कराई गईं और उनके लाभों की जानकारी दी गई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में भी सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को योग के लाभों से अवगत कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर