WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Seraikela : उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव हुए शामिल

SHARE:

  • योग जीवन में लाता है संतुलन और ऊर्जा, विद्यार्थियों को रोजाना अभ्यास की सलाह”
  • योग दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह, सामूहिक योगाभ्यास में लिया भाग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि खरसावां विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव, पंचायत की मुखिया रायबरी माझी, योग चिकित्सक धीरेंद्र कुमार, खेल शिक्षक मनोज कुमार पांडे और विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर अनूप सिंह देव ने योग को दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि योग करने से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और अन्य बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है. उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन कम से कम 15 से 20 मिनट योग करने की आदत डालने की बात कही.

इसे भी पढ़ें : Giridih : 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गिरिडीह में हुआ भव्य योगाभ्यास, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने की भागीदारी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

छात्रों को योग की अहमियत बताई गई, जीवनशैली में अपनाने की अपील

प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने अपने संबोधन में कहा कि योग न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्तर पर भी स्वास्थ्य लाभ देता है. इससे तनाव कम होता है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है. उन्होंने कहा कि विद्यालय में योग जैसी गतिविधियों से बच्चों में अनुशासन, ध्यान और एकाग्रता की प्रवृत्ति बढ़ती है. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. सभी ने सामूहिक रूप से विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर