WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गिरिडीह में हुआ भव्य योगाभ्यास, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने की भागीदारी

SHARE:

  • योग से मन, मस्तिष्क और शरीर में होता है संतुलन, इसे दिनचर्या में शामिल करें” – उपायुक्त रामनिवास यादव

फतेह लाइव, रिपोर्टर

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह नगर भवन (टाउन हॉल) में जिला प्रशासन की ओर से भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक समेत जिले के वरीय पदाधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के योग दिवस पर संबोधन के लाइव प्रसारण के साथ हुई. तत्पश्चात जिला आयुष समिति एवं पतंजलि योग समिति के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए.

इसे भी पढ़ें : Potka : डालसा सचिव पहुंचे केजीबीवी पोटका, बालिकाओं को दी कानूनी जानकारी व योगाभ्यास का महत्व बताया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिले भर के कार्यालयों में एक साथ हुआ योगाभ्यास, अधिकारियों ने लिया स्वास्थ्य का संकल्प

योगाभ्यास के बाद उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक कला है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” वैश्विक स्वास्थ्य के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी को दर्शाती है. उपायुक्त ने कहा कि योग न केवल हमारी इम्यूनिटी बढ़ाता है, बल्कि मानसिक तनाव, चिंता, अनिद्रा जैसी समस्याओं को दूर करने में भी सहायक होता है. उन्होंने सभी से आग्रह किया कि प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग को अवश्य दें और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं.

इसे भी पढ़ें : Seraikela : खरसावां के अधूरे 500 बेड अस्पताल को लेकर सांसद ने जताई चिंता, स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द कार्य शुरू करने का दिया आश्वासन

स्वस्थ तन, स्वच्छ मन के लिए योग आवश्यक” – डीसी रामनिवास यादव

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करेंगे और निरोगी जीवन की दिशा में आगे बढ़ेंगे. इसके अलावा, जिला मुख्यालय सहित सभी अनुमंडल और प्रखंड कार्यालयों में भी एक ही समय पर योगाभ्यास आयोजित किया गया. इस योग सत्र में जिला आयुष पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, शिक्षा अधीक्षक, जनसंपर्क पदाधिकारी, खेल पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन समेत अन्य गणमान्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर