Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जद(यू) की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर चर्चा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जनता दल (यूनाइटेड) की बैठक पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड स्थित मुसाबनी न्यू कॉलोनी में प्रखंड अध्यक्ष नवीन गिरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस बैठक में मुख्य रूप से जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने भाग लिया. बैठक के दौरान श्रीवास्तव ने आगामी दिनों में संगठन के तेजी से विस्तार करने पर जोर दिया और युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और ओबीसी मोर्चा के गठन की योजना बनाई. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएं और केंद्र तथा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का कार्य करें.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : संविधान बचाओ रैली में पूर्वी सिंहभूम से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए

Gambhir Car Associate Motion Ads

श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि माइंस में रोजगार में हो रही अनियमितता के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए. उन्होंने माइंस प्रबंधक को ज्ञापन सौंपने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनाया जा सके. बैठक में जद (यू) युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने युवाओं के व्यक्तित्व विकास और रोजगार के अवसरों पर चर्चा की और सरकार का ध्यान आकर्षित करने की बात कही. वहीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अमृता मिश्रा ने विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन से संबंधित समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया और बताया कि बड़ी संख्या में लोग इस योजना से वंचित हैं.

इसे भी पढ़ें : Giridih : जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में पर्यटन स्थलों के विकास और नए स्थलों के चयन पर हुई चर्चा

बैठक में जद (यू) जिला उपाध्यक्ष गणेश नायर ने कहा कि प्रखंड अध्यक्षों के नेतृत्व में संबंधित थानों, सीओ और बीडीओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके. इस बैठक में जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिलाउपाध्यक्ष गणेश नायर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमृता मिश्रा, संगठन समन्वयक विजय सिंह, घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष शुभम सोनी, मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष नवीन गिरी और जिला कार्यसमिति सदस्य अजय पांडा उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर