Jamshedpur :  विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में कई कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा कंपनी के अंदर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. वहीं कंपनी परिसर से बाहर टेल्को आम बागान में सुबह 10:00 बजे पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह द्वारा दिया गया. इसके उपरांत 11:00 बजे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए झंडोत्तोलन किया गया एवं उपस्थित कमिटी मेंबर्स आरके सिंह फैन क्लब के सदस्य एवं सक्रिय कर्मचारियों को यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने एक शपथ पत्र भी पढ़ा. जिसमें पर्यावरण को संरक्षित करने अधिक से अधिक पेड़ लगाने की शपथ उपस्थित लोगों ने लिया.

इसे भी पढ़ें :  Ranchi : संजय सेठ की जीत पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने जनता को दिया धन्यवाद

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

धरती को संरक्षित करना जागरूक नागरिक का परिचायक

इस अवसर पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि पर्यावरण और यह धरती को संरक्षित करना अपने भविष्य और अपने आने वाली पीढियां के लिए एक जागरूक नागरिक का परिचय देता है. आप यदि इसके प्रति जागरूक नहीं है तो आने वाला भविष्य बहुत कठिन होने जा रहा है. इसलिए खुद जागरूक हो एवं दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करें. अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा छोटा-छोटा प्रयास पर्यावरण को संरक्षित करता है. हम सब एक आदत डालें कि अपने जन्मदिन के अवसर पर एक पेड़ लगाने का काम करें. इस तरह से एक बड़ा सहयोग पर्यावरण में आप दे सकेंगे. इसके उपरांत यूनियन के उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा का आज जन्मदिन भी है और कमेटी मेम्बर संतोष जायसवाल का जन्मदिन कल था. उपस्थित लोगों के समक्ष आज अध्यक्ष महामंत्री के उपस्थिति में केक काटकर दोनों का जन्मदिन मनाया. अध्यक्ष एवं महामंत्री ने दोनों को शॉल, गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह देकर जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई दी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें