Breaking News
Saraikela : झामुमो युवा नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर की अंतिम अरदास में श्रद्धांजलि देने उमड़े खास और आम, सिख समाज की गणमान्य हस्तियों ने भी अरदास में की शिरकत Guru Nanak Jayanti 2026 : सिंदरी में गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पहली प्रभात फेरी निकली JDU Jharkhand : जदयू के राष्ट्रीय संगठन में धर्मेंद्र तिवारी की एंट्री, पश्चिम बंगाल की कमान भी सौंपी Press Club Off Jamshedpur : 21 नवंबर को जुटेंगे कोल्हान के पत्रकार, माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सजेगा सम्मान समारोह Jamshedpur : लाला लाजपत राय और शहीद करतार सिंह सराभा को नमन परिवार ने दी श्रद्धांजलि Jamshedpur : छठ महापर्व पर अर्पण परिवार का सेवा शिविर, श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री एवं प्रसाद का वितरण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : डिमना रोड़ के बीच में बनाए गए पार्क में मंत्री ने लगाया विधायक निधि का बोर्ड, भाजपा नेता विकास ने बोला हमला

SHARE:

कहा – बन्ना गुप्ता ने अन्नदाता रतन टाटा जी के स्वर्ग चले जाने के साथ ही उनकी संपत्ति को अपनी संपत्ति बताने लगे – विकास सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो के डिमना रोड के बीच में बने सेंट्रल पार्क में दो दिनों से रात के अंधेरे में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा विधायक निधि से पार्क का निर्माण करने का संदेश देते हुए देश के अमर शहीदों के नाम के साथ गेट लगाने का कड़ा विरोध बीजेपी नेता विकास सिंह ने किया। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हम सभी नागरिकों का परम कर्तव्य है, लेकिन शहीदों के नाम का दुरुपयोग करना देशद्रोह से कम नहीं है और वैसे ही देशद्रोही का कार्य स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कर रहे हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads

अपना नाम चमकाने के लिए अमर शहीदों का नाम का उपयोग कर रहे हैं। भाजपा नेता विकास सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की
माल है महाराज का और मंत्री बन्ना मिर्जा खेल रहे होली। विकास सिंह के अनुसार शहर का बच्चा-बच्चा अच्छी तरह जानता हैं की डिमना रोड के बीच में जुस्को के द्वारा लगभग दो वर्ष पहले पार्क बनाया गया है।

चुनाव में वोट लेने की कितनी अधिक बेचैनी है। मंत्री जी को एक ओर पूरा देश स्वर्गीय रतन टाटा जी के शोक में डूबा हुआ है और दूसरी और बन्ना गुप्ता ने उनकी संपत्ति डिमना रोड़ के पार्क के प्रवेश द्वार में रात के अंधेरे में अपने विधायक निधि का गेट लगा दिया। गेट में अमर शहीदों का नाम लिखा है, जो एक अच्छी बात है लेकिन बगल में विधायक निधि बन्ना गुप्ता का भी बोर्ड लगा दिया है।

विकास सिंह ने कहा कि जिस समय पार्क का निर्माण किया गया था। उसी समय मंत्री को यह घिनौना कदम उठाना चाहिए था। वे तो केवल टाटा घराने के मालिक स्वर्गीय रतन टाटा के करने का इंतजार कर रहे थे जिस दिन पूरा देश स्वर्गीय रतन टाटा के शोक में डूबा हुआ था। उसी दिन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने यह घिनौना काम किया है।

विकास सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि अगर मंत्री के कलेजे में दम है तो यह भी लिखे की विधायक निधि से कितने लागत से पार्क बनी है। विकास सिंह ने बन्ना गुप्ता को एक सुझाव देते हुए कहा की मंत्री बन्ना गुप्ता छोटा खेल क्यों खेल रहे हैं। जुबली पार्क, जेआरडी स्टेडियम और गोपाल मैदान के पास भी ऐसा गेट लगाकर अपने हाथ से अपना पीठ स्वयं थपथपा ले शायद चुनाव में लाभ मिलेगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर