Breaking News
Jamshedpur : सरयू राय की यजमानी में शुरू हुई 26वीं श्री रामार्चा पूजा, शनिवार को होगा महाप्रसाद का वितरण Jamshedpur : शिक्षा और सशक्तिकरण के 80 गौरवशाली वर्ष पूरे, सात शैक्षणिक इकाइयों के जरिए 7 हजार से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंची डीबीएमएस Jamshedpur : साकची में पांच दिवसीय प्रभात फेरी के साथ प्रकाशपर्व की तैयारियों का शुभारंभ World Toilet Day : विश्व शौचालय दिवस पर साकची सुलभ इंटरनेशनल में कटा केक, स्वच्छता का दिया संदेश, अंदर पढ़ें कब और किस देश में हुई थी इस दिवस की शुरुआत Patna : ਪਟਨਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ 360ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਇਤਿਹਾਸਕ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਤਿਆਰੀਆਂ ਤੇਜ਼, 13 ਤੋਂ 15 ਜਨਵਰੀ ਤੱਕ ਜੁੜੇਗਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸੰਗਤ ਇਕੱਠ Canada Sikh : “ਵਪਾਰ ਨਹੀਂ, ਜਵਾਬਦੇਹੀ ਚਾਹੀਦੀ”, ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਨਿੱਝਰ ਦੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਵੈਨਕੂਵਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਸਿੱਖਾਂ ਵਲੋਂ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : सांसद और विधायक ने बिरसानगर में पीएम आवास योजना कार्यस्थल का किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने पर दिया जोर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बन रहे मकानों और कार्यस्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी), जुडको और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और जरूरी निर्देश दिए.

यह भी पढ़े : Tata Motors Election : शशिभूषण प्रसाद बने अध्यक्ष, नीरज कमेटी मेंबर, मतगणना के बाद निकला विजय जुलूस

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस दौरान बताया गया कि पीएम आवास योजना के तहत बिरसानगर के ब्लॉक नंबर 8 और 23 में निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. इन ब्लॉकों में क्रमशः 184 और 227 लाभुकों ने सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं. अधिकारियों ने जानकारी दी कि जल्द ही इन लाभुकों को आवास सुपुर्द किए जाएंगे. इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार एवं विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव भी मौजूद रहे.

निरीक्षण के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो ने जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल से दूरभाष पर वार्ता कर योजना से जुड़ी विसंगतियों और नागरिक सुविधाओं को लेकर शीघ्र समीक्षा बैठक आयोजित करने का आग्रह किया. उन्होंने पात्र लाभुकों को लोन प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों का भी मुद्दा उठाया और इसे सरल बनाने की मांग की. सांसद विद्युत महतो ने निर्माण कार्य की धीमी गति पर चिंता जताते हुए कहा कि यह कार्य अब तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता के कारण योजना प्रभावित हुई है.

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी जरूरतमंदों को पक्का मकान उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्ध है. वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर बेघर को पक्का घर” देने के सपने को साकार करने के उद्देश्य से बिरसानगर क्षेत्र में 9592 पक्के मकानों के निर्माण की स्वीकृति दी थी. उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उन लोगों को देने की योजना बनाई गई थी, जो वर्षों से किराए के मकानों में रह रहे हैं और एक पक्के घर के स्वप्न को संजोए हुए हैं. विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस दिशा में ठोस प्रयास किए थे और अब इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करने की आवश्यकता है.

गौरतलब है कि नगर विकास विभाग के अधीन जेएनएसी कमांड क्षेत्र में शहरी गरीबों के लिए बागुनहातु और बिरसानगर में जी प्लस 8 मंजिला फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है, जिसके माध्यम से लगभग 11 हजार जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है. इस दौरान बिरसानगर भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, बोलटू सरकार, जितेंद्र मिश्रा, श्रीराम प्रसाद, ममता भूमिज समेत अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकगण मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर