Jamshedpur : आईएमए के समारोह में सांसद विद्युत वरण महतो ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

SHARE:

Jamshedpur.
सांसद विद्युत वरण महतो आईएमए जमशेदपुर शाखा के सम्मान समारोह सह होली मिलन समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया. समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि डॉक्टर भगवान का दूसरे रूप होते हैं. साथ ही कोरोना काल में डाक्टरों के सेवाओं को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आप सब के प्रयास से सैकड़ों अनमोल प्राणों की रक्षा हो पायी. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए के अध्यक्ष डॉक्टर जीसी मांझी ने किया जबकि संचालन आई एम ए के सचिव डॉक्टर सौरभ चौधरी ने किया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें