Breaking News
Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Murder : कदमा में दिन दहाड़े भाजपा नेता गणेश महाली के करीबी की हत्या, अपराधियों ने चापड़ से सिर में किये कई वार, चार दिन पूर्व जेल से आया था बाहर

SHARE:

कदमा बाजार में शराब पीने के दौरान अपराधियों ने किया हमला, चापड़ से किये गए कई वार

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कदमा थाना अंतर्गत कदमा बाजार स्थित शराब दुकान के पास आदित्यपुर के अपराधी भोलू कुम्हार की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब भोलू अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। अपराधियों ने उसके सिर पर चापड़ से कई वार किये। इधर, घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी भोलू के परिजनों को दी गई।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सूचना पाकर भोलू के परिजन मौके पर पहुंचे और भोलू को लेकर टीएमएच पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भोलू आदित्यपुर के राममड़ैया बस्ती का रहने वाला था। वह चार दिनों पूर्व ही जेल से छूटकर बाहर आया था।इधर, सूचना पाकर कदमा पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच में जुट गई। घटना स्थल के आस-पास के लोग कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। वहीं भोलू भाजपा नेता गणेश महाली का भी करीबी बताया जा रहा है।

आदित्यपुर के विक्की नंदी का नाम आया सामने

सूत्रों के अनुसार भोलू की हत्या आदित्यपुर के ही विक्की नंदी ने की है। विक्की नंदी और भोलू के बीच का विवाद काफी पुराना है। आदित्यपुर छठ घाट पर विक्की नंदी पर बम से हमला किया गया था, जिसमें बम की सप्लाई भोलू ने ही की थी। इसके बाद से ही विक्की ने भोलू की हत्या का प्लान बना लिया था। सूत्रों की माने तो घटनास्थल पर विक्की नंदी मौजूद था। इधर, भोलू की हत्या से आदित्यपुर में गैंगवार की संभावना तेज हो गई है। भोलू आदित्यपुर के संतोष थापा का सहयोगी बताया जाता है। वहीं विक्की नंदी और संतोष के बीच भी विवाद बढ़ता जा रहा है।

की जा रही जांच, जल्द होगी गिरफ्तारी – सिटी एसपी

इधर, मामले को लेकर सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार भोलू की हत्या चापड़ से वार कर की गई है। डॉक्टरों ने गोली लगने की पुष्टि नहीं की है।अपराधियों की पहचान की जा रही है।जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर