Jamshedpur : राष्ट्रीय उत्थान ही भाजपा की विचारधारा: अमरप्रीत सिंह काले

SHARE:

काले के नेतृत्व में साकची कालीमाटी रोड पर सदस्यता अभियान जारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान साकची मंडल के तत्वावधान में प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में आयोजित किया गया. इस अभियान में जिला सदस्यता प्रभारी डॉ. राजीव कुमार, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह और उनकी समर्पित टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अभियान के तहत आज कुल 409 नए सदस्य पार्टी से जुड़ें. काशीडीह, कालीमाटी रोड, गुरुद्वारा बस्ती और अन्य क्षेत्रों के निवासियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. इस दौरान स्थानीय निवासियों में भाजपा की विचारधारा और कार्यशैली के प्रति उत्साह और विश्वास का वातावरण देखने को मिला.

अमरप्रीत सिंह काले ने इस अवसर पर कहा, “भारतीय जनता पार्टी अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा और समाजहित के कार्यों के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित करती आई है. यह सदस्यता अभियान पार्टी की जड़ों को और अधिक मजबूत करने और समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाने का प्रयास है. भाजपा की नीतियां और कार्यक्रम केवल विकास को प्रोत्साहित नहीं करते, बल्कि समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं. हमारा उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है.”

यह सदस्यता अभियान केवल पार्टी का विस्तार नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक को राष्ट्रीय उत्थान के इस यज्ञ में सहभागी बनाने का एक सार्थक प्रयास है.

आज विशेष रूप से अखिलेश पांडे , रामकेवल मिश्रा, हेमंत साहू, जुगुन पांडेय, पंकज वर्मा, शीलू साहू, निर्मल दीक्षित, कृष्णा शर्मा, अनुज मिश्रा , घनश्याम कुमार, रीतिका श्रीवास्तव , डी मणि, रिंकू दुबे, बिनोद भीरभिरिया, मन्नू, रामा, सरबजीत सिंह, जसवंत सिंह, विक्रम ठाकुर , कमलेश पाठक आदि उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर