Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बिष्टुपुर में नव नियुक्त झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह का हुआ भव्य सम्मान

SHARE:

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक सह अभिनंदन समारोह संपन्न

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक सह अभिनंदन समारोह का आयोजन बिष्टुपुर एन रोड स्थित नृत्य कला केंद्र परिसर में किया गया। इस अवसर पर संगठन की झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। बैठक का संचालन पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने किए।

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने अपना-अपना परिचय दिया तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर अपने विचार साझा किए। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर मानवाधिकारों की रक्षा एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनका अभिनंदन किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में अर्चना सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन के उद्देश्यों और कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन उन लोगों के लिए कार्य करेगा जिनके अधिकारों का हनन होता है या जिन्हें बेवजह प्रताड़ित किया जाता है। संगठन पीड़ितों को उनके अधिकार दिलाने एवं अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने का कार्य करेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित पद देकर प्रथम सूची जारी की जाएगी, जिससे वे जनहित में ईमानदारीपूर्वक सेवा कर सकें।

बैठक में प्रमुख रूप से फातिमा शाहीन, गीता सिंह, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पुष्पराज सिंह, ममता भूमिज, पूनम देवी, मनजीत कौर, माधुरी सिंह, बी लक्ष्मी, सुनीता ओझा, चंद्रावती पाल, रीना, रानी राग, सुमित्रा पांडा, सविता राय, रितु कौर, वेद प्रकाश तिवारी, सहदेव उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, महावीर साहू, रंजीत सिंह, रवि सिंह, विभूति जैना, चंदन, जीसी मोहंती, देव, सुनील सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर