WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Kanpur/Jamshedpur : युवा प्रचारक हरविंदर जमशेदपुरी को मिला कानपुर में विशेष सम्मान

SHARE:

हरविंदर जमशेदपुरी ने किया कानपूर प्रवास का अनुभव साझा, कहा: “‘तेरां-तेरां हट्टी’ में 13 रुपये में वस्त्र, गुरु नानक देव जी के सिद्धांत को जीवंत कर रही अनूठी पहल”

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कोल्हान क्षेत्र के प्रख्यात सिख धर्म प्रचारक और विचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी को हाल ही में कानपुर में आयोजित कीर्तन समागम के दौरान उनके धार्मिक एवं सामाजिक योगदान के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया। जमशेदपुर लौटने के बाद उन्होंने इस अनूठी पहल की जानकारी साझा की।

हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया कि सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रसिद्ध ‘तेरां-तेरां’ सिद्धांत जो त्याग, सेवा और ईश्वर को समर्पण का प्रतीक है, को आज के समय में व्यवहारिक रूप देते हुए उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक प्रेरणादायी पहल सामने आई है। कानपुर की ‘तेरां-तेरां हट्टी’ में जरूरतमंदों को मात्र 13 रुपये में उच्च गुणवत्ता के वस्त्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे गुरु नानक देव जी के विचार जन-जन तक पहुँच रहे हैं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित गोविंद नगर के श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में कथा-वाचन के लिए आमंत्रित थे। इसी दौरान उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जुड़ी एक सहयोगी संस्था ‘तेरां-तेरां हट्टी’ को नजदीक से देखा, जहाँ अच्छे और गुणवत्तापूर्ण वस्त्र केवल 13 रुपये में उपलब्ध कराए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़ा ‘तेरां-तेरां’ प्रसंग मानवता, सेवा और ईश्वर को समर्पण का प्रतीक है। इसी सिद्धांत को आधार बनाकर यह हट्टी न केवल गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रही है, बल्कि समाज को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से भी जोड़ रही है।

जमशेदपुरी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत प्रशंसनीय प्रयास है, जिससे सिख परंपरा की सेवा, समानता और करुणा की भावना सशक्त रूप से सामने आती है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ युवाओं को भी गुरु नानक देव जी के सिद्धांतों से जोड़ने का कार्य करती हैं।

उल्लेखनीय है कि हरविंदर सिंह जमशेदपुरी सिख धर्म के सातवें गुरु श्री गुरु हरिराय साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित भव्य धार्मिक समागम में भाग लेने के लिए कानपुर प्रवास पर थे। इस दौरान उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ, जो उनके धार्मिक और सामाजिक कार्यों की व्यापक स्वीकार्यता का प्रतीक है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर