Breaking News
Vande Bharat : हजारीबाग में टला बड़ा रेल हादसा – ट्रैक्टर से टकराई रांची-पटना वंदे भारत, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त National Sports Day : डीबी सुंदर रामम बोले—टाटा स्टील में खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, हमारी संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा Jamshedpur Durga Puja: 1926 से जल रही आस्था की अखंड ज्योति, गोलमुरी पूजा कमिटी ने भूमि पूजन के साथ शुरू की तैयारियां Jamshedpur: भारतीय मजदूर संघ ने किया वृक्षारोपण, वीरांगना अमृता देवी के बलिदान दिवस पर मनाया राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस Tatanagar Train News : नवंबर में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, टाटानगर से जुड़ी 6 प्रमुख ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट Kharagpur Sikh Hulchul : गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोणा के नए प्रधान होंगे गुरदीप सिंह दीपा, विधायक और संगत ने किया सम्मानित
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Police : मानगो में स्व. अमरनाथ के भाई डब्लू की ह*त्या में कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह समेत 5 गिरफ्तार, जमीन के खेल में किया काम तमाम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर में 2 अगस्त को अपराधी अमरनाथ के भाई शक्तिनाथ सिंह उर्फ डब्लू सिंह की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस अपराध में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनमें कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : इंडस्ट्री ऑल ग्लोबल यूनियन के सम्मलेन में भाग लेने टिनप्लेट यूनियन के पदाधिकारी गए कोलकाता, जानें क्या होगा इसमें

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

50 हजार कट्ठा जमीन पर डील कर रहा था ईश्वर

एसएसपी किशोर कौशल ने खुलासे में बताया कि इस हत्या की वजह जमीन विवाद था। अमरनाथ के निधन के बाद शक्तिनाथ ने इलाके की अवैध जमीन पर अपना कब्जा जमाया था, जिसे लेकर ईश्वर सिंह ने प्रति कट्ठा 50 हजार रुपये की डील करने की कोशिश की थी। जब शक्तिनाथ ने यह डील ठुकरा दी, तो ईश्वर ने मंटू सिंह सरदार और अन्य को शामिल कर शक्तिनाथ की हत्या की साजिश रच डाली।

जमीन के खेल में पार्टनर थे अमरनाथ और ईश्वर

इस साज़िश का एक और चौकाने वाला पहलू यह है कि अमरनाथ और ईश्वर एक समय जमीन के धंधे में साझेदार थे, और अमरनाथ ने ईश्वर को कांग्रेस कार्यालय खोलने के लिए दुकान भी दी थी। लेकिन अमरनाथ की मौत के बाद यह साझेदारी टूट गई और विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना के दिन भी दोनों पक्षों में झड़प हुई, जिसके बाद मंटू ने घर से हथियार लाकर शक्तिनाथ को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभारी सिटी एसपी ऋषभ गर्ग, डीएसपी भोला प्रसाद व आरोपियों को दबोचने वाली अन्य पुलिस टीम शामिल थी.पुलिस ने फायरिंग एवं हत्या के मामले का उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त 05 अपराधकर्मिंयों को कांड में प्रयुक्त 01 देशी कट्टा, 01 जिन्दा कारतुस, 04 मोबाइल भी बरामद किये हैं.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : इंडस्ट्री ऑल ग्लोबल यूनियन के सम्मलेन में भाग लेने टिनप्लेट यूनियन के पदाधिकारी गए कोलकाता, जानें क्या होगा इसमें

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर