Jamshedpur : सहिस की पत्नी और बेटे ने संभाली प्रचार प्रसार की कमान, मंगल की खोली पोल

SHARE:

लोगों से ले रही जीत की आशीर्वाद, बोली अब होगा समुचित विकास

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

एनडीए प्रत्याशी सह आजसू केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र साहिस के पक्ष में चुनाव प्रचार का जिम्मा पत्नी सरस्वती साहिस और पुत्र सत्यजीत सहिस ने अपने कंधे पर ले लिया और जगह जगह प्रचार कर आजसू को जिताने का संकल्प ले, हर दिन 10 घंटे मेहनत कर रही है। उनके प्रचार प्रसार से ग्रामीणों में खासा उत्साह का माहौल है। वहीं सहिस की पत्नी सरस्वती साहिस ने बताया कि मेरे पति द्वारा बोड़ाम और पटमदा क्षेत्र में जो विकास कार्य है। उन्हें जनता के बीच रख उनके द्वारा नई सोच और बोड़ाम पटमदा के आलावे पूरे जुगसलाई विधानसभा का समुचित विकास का सपना देखा है और उनके जीत के प्रति आश्वस्त है, क्योंकि विगत 5 वर्षों में वर्तमान विधायक ने लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

महिलाओं की सुरक्षा और परिवार नियोजन के साथ शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई भी कार्य सराहनीय नहीं रहा है और न ही कोई छात्र नौजवानों के रोजगार सृजन के लिए ठोस कदम उठाया है।

मैं इस मिट्टी में पली बढ़ी हुई हूं। यहां की मूल भूत विषयों से अवगत हूं। यहाँ के मूल समस्याओं के साथ जूझ रहे आम जनमानस के साथ खड़ी रहूंगी।

उनके साथ उनके पुत्र सत्यजीत सहिस ने रामचंद्र सेना बनाकर और युवाओं की टोली के साथ लोगों से संवाद स्थापित कर जन जन तक अपने पिता और माता के विचारों से अवगत कराते हुए अपने पिता के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है और लोगो को बता रहे है कि मेरे पिता शिक्षा के प्रति कितने सजग और चिंतित है, लेकिन वर्तमान विधायक शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं से दूर लोगो को गुमराह करते हैं। उनकी नियत में जुगसलाई विधानसभा के मतदाताओं को जागरूक होने नहीं देना चाहते है लेकिन वर्तमान समय में मतदाताओं में भी जिज्ञासा आई है और लोग रामचंद्र साहिस के हाथों में जुगसलाई विधानसभा का भविष्य संवारने का जिम्मा सौंपेगी।

इन लोगों के साथ परिवार के सदस्यों के आलवे आरती महतो, वंदना महतो, रेणुका महतो, लक्ष्मी सहिस, कागजी महतो समेत अन्य मौजूद रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें