Breaking News
Jamshedpur : Tata Power और Imperial College London मिलकर विकसित करेंगे अगली पीढ़ी की ऊर्जा तकनीक Delhi : ‘ਵੋਟ ਚੋਰ’ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦਾ ਹੱਲਾ—ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵੱਲ ਵਧਿਆ ਕਾਫਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੋਕਿਆ, ਰਾਹੁਲ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਅਦਾਲਤ ’ਚ ਖੜਕਾਇਆ ਦਰਵਾਜ਼ਾ Delhi/Amritsar : ਜਸਮੀਤ ਸਿੰਘ ਪ੍ਰਿੰਸ ਵੀਰਜੀ ਤੇ ਬੀਬੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਸਦਕਾ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਕੀਤੇ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ-ਦੀਦਾਰੇ Jamshedpur : डीबीएमएस की के. उमा को पूर्व छात्रों ने दी भावुक विदाई, मुंबई होंगी स्थानांतरित Jamshedpur : दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की अनूठी पहल, 27-28 अक्टूबर को माइकल जॉन में लगेगा निःशुल्क कृत्रिम हाथ वितरण शिविर Jamshedpur : तानाशाही का नया अध्याय – महिला विश्वविद्यालय प्रशासन का दमन चक्र शुरू, हक मांगने वाले कर्मियों पर एक्शन पर भड़का महासंघ!
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : प्रभु के गुण गाओ, ईमानदारी से मेहनत करो और बांट कर खाओ, यही गुरु नानक देव जी का मूल संदेश है : अमरप्रीत सिंह ‘काले’

SHARE:

‘जात-पात, ऊंच -नीच को खत्म करना, सभी का सम्मान करना ही गुरु महाराज जी के संदेश की मूल तत्व है

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित नगर कीर्तन में शामिल हुए काले, समस्त विश्व वासियों को दी बधाई

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

Gambhir Car Associate Motion Ads

जमशेदपुर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जमशेदपुर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले हर वर्ष की भांति इस पवित्र यात्रा में शामिल हुए और श्रद्धा, भक्ति एवं समर्पण भाव के साथ गुरु नानक देव जी के उपदेशों का स्मरण किया।

इस मौके पर काले ने कहा कि “ईश्वर के गुण गाओ, ईमानदारी से कर्म करो और बांट कर खाओ , यही गुरु नानक देव जी का अमूल्य संदेश है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन मानवता, समानता, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जात–पात और ऊँच–नीच के भेद को समाप्त कर, सभी का सम्मान करना ही गुरु महाराज जी के संदेश का मूल तत्व है।

काले ने आगे कहा कि गुरु परंपरा हमें ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ अर्थात ईश्वर का नाम जपना, ईमानदारी से मेहनत करना और जो कमाया है उसे दूसरों के साथ बाँटना -का जीवन दर्शन सिखाती है। यही विचारधारा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की आधारशिला है।

 

नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने “सतनाम वाहेगुरु” और “जो बोले सो निहाल” के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गुरुवाणी की मधुर ध्वनि और सुसज्जित झाँकियों के साथ श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का प्रसार करते रहे।

इस आयोजन में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, सभी गुरुद्वारा कमेटियाँ, स्त्री सत्संग सभा, सेंट्रल सिख नौजवान सभा, विभिन्न विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं, संगठनों एवं प्रशासनिक तंत्र का सराहनीय सहयोग रहा। सभी के सामूहिक प्रयास से यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और भव्य रूप में संपन्न हुआ।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर