Breaking News
Jamshedpur : साकची से 11वीं की छात्रा लापता, जांच में जुटी पुलिस Amritsar : ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਤੇ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਸਮੂਹਿਕ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਤੋਂ ਭੱਜ ਨਹੀਂ ਸਕਦੇ: ਬਾਬਾ ਮਹਿਰਾਜ Delhi : ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਰਨਾ ਵੱਲੋਂ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਦੀ ‘ਮਾਈ ਭਾਗੋ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ, ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਆਉਣ ਦਾ ਸੱਦਾ New Delhi : ‘ਵੋਟ ਚੋਰ, ਗੱਦੀ ਛੱਡੋ’ ਦੇ ਨਾਅਰਿਆਂ ਨਾਲ ਦਿੱਲੀ ਗੂੰਜੀ, ਰਾਹੁਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ’ਚ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦਾ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਹੱਲਾ Jamshedpur : दुर्गा पूजा से पहले पुलिस ने परखी दंगा-रोधी तैयारी, गोलमुरी पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल Germany : ਜਥੇਦਾਰ ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ ਦੇ ਭਤੀਜੇ ਭਾਈ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਚਾਨਕ ਮੌਤ ’ਤੇ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਵੱਲੋਂ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एसएसपी से मिला एनडीए का प्रतिनिधिमंडल, सरयू राय का लिखा पत्र सौंपा, जांच के तरीके बदलने और रांची स्टाइल में काम करने की अपील की

SHARE:

बूढ़े बुजुर्गों को जांच से हो रही परेशानी का भी जिक्र किया

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर एनडीए का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक से मिला और जमशेदपुर में दोपहिया वाहनों के अनियमित जाँच से नागरिकों को हो रही दिक्कतों के आलोक में विधायक सरयू राय द्वारा एसएसपी को लिखा पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से कहा कि दोपहिया वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है. सब्जी बाजार, लोगों के स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए सुबह शाम टहलने का स्थल आदि में जाँच अभियान चलाया जा रहा है जिससे लोग परेशान हो गए हैं.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Potka : खैरपाल गांव में बंगाली समुदाय ने बांग्ला नव वर्ष में मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर दिन का किया शुभारंभ

एक ही सड़क पर एक से अधिक जगहों पर वाहन जाँच किए जाने और साथ ही स्कूल के छुट्टी होने पर दोपहिया वाहन से अभिभावक बच्चों को लेकर घर लाते हैं उन्हें काफी कठिनाई हो रही है. यह भी देखा गया कि जाँच में लगे पुलिस के जवान छुप कर रहते हैं और अचानक वाहन के सामने आकर वाहन रोकते हैं जिससे दुर्घटना हो जाती है इसपर रोक लगनी चाहिए.

प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से कहा कि शहर के अनेक मोहल्लों में जांच में पक्षपात बरते जाने की खबरें भी चिंताजनक हैं. इससे यातायात पुलिस की निष्पक्षता पर संदेह होता है और तुष्टिकरण की बू आती है. प्रतिनिधिमंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि पुलिस के इस रवैये से लोगों में यह संदेश जा रहा है कि पुलिस प्रशासन सिर्फ वसूली में लगी हुई है.

प्रतिनिधिमंडल ने बूढ़े/बुजुर्ग, छोट्टे बच्चों या आपातकालीन स्थिति में निकले लोगों को मानवीय आधार पर वाहन जाँच में डील देने का आग्रह किया. प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से आग्रह किया कि जाँच के लिए डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग किया जाय और नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान उनके पते पर भेजा जाए. साथ ही रांची शहर के तर्ज पर जमशेदपुर के विभिन्न स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जाँच किया जाय.

वरीय पुलिस अधीक्षक ने एनडीए प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतपूर्वक सुना और उपर्युक्त सुझावों के आधार पर शीघ्र कारवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी स्थलों पर सीसीटीवी नहीं लगे हुए हैं जिसके कारण सीसीटीवी से जाँच करना संभव नहीं है परंतु अन्य बातों पर शीघ्र कारवाई होगी. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि यदि जाँच में अनियमितता दिखे तो सीधे उन्हें दूरभाष पर सूचित करें. प्रतिनिधिमंडल में धर्मेन्द्र प्रसाद, अनुज चैधरी, अंजन सरकार, भीम सिंह, ललन चैहान, अमरेन्द्र मल्लिक, राकेश सिंह, शेषनाथ पाठक, तारक मुखर्जी, द्धीपल विश्वास, रंजीत आईच, संजीव सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर