WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : करनडीह फाटक में दुर्गा मंडप के समीप जल-जमाव से बढ़ी परेशानी

SHARE:

समाधान की मांग को लेकर CO व BDO से मिलीं जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में करनडीह फाटक स्थित दुर्गा मंडप के समीप लंबे समय से बनी जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने बुधवार को जमशेदपुर अंचल अधिकारी (CO) एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) से मुलाकात कर समाधान की मांग की। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को एक मांग पत्र भी सौंपा।

पूर्णिमा मल्लिक ने अधिकारियों को बताया कि करनडीह फाटक के पास जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख संपर्क सड़कों में से एक है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं। सड़क पर पानी जमा रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और लोगों को आवाजाही में काफी कठिनाई होती है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि जलजमाव वाले स्थान के सामने दुर्गा मंडप एवं मंदिर परिसर स्थित है, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ के लिए आने-जाने में भी भारी परेशानी होती है। विशेषकर बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में CO एवं BDO को मांग पत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर आज उपविकास आयुक्त (DDC) से भी मुलाकात की जाएगी, ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जा सके।

पूर्णिमा मल्लिक का बयान:

“करनडीह फाटक के दुर्गा मंडप के पास जलजमाव की समस्या वर्षों से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। प्रतिदिन हजारों लोग इस सड़क से गुजरते हैं और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हमने CO एवं BDO को मांग पत्र सौंपा है और आज उप विकास आयुक्त से भी मिलकर शीघ्र एवं स्थायी समाधान की मांग करेंगे। जनता की इस समस्या का जल्द समाधान हमारी प्राथमिकता है।”

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर