WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ट्रक एंड ट्रेलर्स ओनर्स एसोसिएशन का रक्तदान शिविर संपन्न, पुलिस की सहभागिता, थाना प्रभारी ने भी किया रक्तदान

SHARE:

Jamshedpur.
जमशेदपुर ट्रक एंड टेलर्स ओनर्स एसोसिएशन एवं महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल के ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में ट्रांसपोर्ट नगर में सोमवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ.
इसका उद्घाटन सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया.
मुख्य अतिथि के अनुसार रक्तदान सबसे पवित्र एवं धर्म का कार्य है और इसके द्वारा किसी की जान बचाई जा सकती है और रक्तदान मनुष्य को संवेदनशील बनाता है तथा संकीर्ण विचारों का नाश होता है.


आम जनता की सेवा करने वाले पुलिस पदाधिकारियों की संवेदनशीलता भी नजर आई जब वहां पहुंचे ओलिडीह थाना प्रभारी विनोद टुडू एवं दो पुलिस अवर निरीक्षकों ने भी रक्तदान कर इस महायज्ञ में अपना योगदान भी दिया.
रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करने भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश सिंह राजा, बृजभूषण कुमार, राजविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद विकास सिंह, अनिल सिंह, विपिन झा, जत्थेदार कुलदीप सिंह बुग्गे आदि पहुंचे और उन्होंने रक्त दाताओं और मेडिकल टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.
इसे सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष जसबीर सिंह छीरे, चेयरमैन सतबीर सिंह सोमू, बिट्टू तिवारी, राजीव रंजन सिंह, अमित कुमार रणजीत सिंह तपस्या सिंह गुंजन यादव जसवीर सिंह सोनी, चरणजीत सिंह, संजय सिंह, शंकर दयाल, हरजीत सिंह, रामबालक सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर