WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टीएसडीपीएल कर्मचारी यूनियन की बैठक संपन्न, ग्रेड वार्ता के लिए चार सदस्यीय टीम का हुआ मनोनयन

SHARE:

कर्मचारी से जुड़े विभिन्न मुद्दों को यूनियन नेताओं ने बैठक में उठाया

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड कर्मचारी यूनियन की बैठक शुक्रवार को बारा स्थित यूनियन कार्यालय में यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पदाधिकारी और कार्यकारणी के सदस्यों ने 9 माह से लंबित ग्रेड रिवीजन, नए ज्वाइनिंग एसोसिएट से जुड़े बहुत सारे मुद्दे, क्वार्टर अलॉटमेंट के साथ मजदूर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और जल्द ही प्रबंधन के साथ बैठ कर इनके निदान की ओर अग्रतर करवाई करने का आग्रह अपने अध्यक्ष से किया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनने के पश्चात प्रबंधन के साथ ग्रेड वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए महामंत्री अमन सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमिटी का निर्माण किया, जो निम्नलिखित है अमन सिंह(महामंत्री), सचिदानंद (उपाध्यक्ष), रमेश चौधरी(कोषाध्यक्ष), त्रिदेव सिंह (कमिटी मेंबर) साथ ही अध्यक्ष ने सभी को बताया कि ये टीम प्रबंधन से ग्रेड से जुड़ी सभी विषयों पर वार्ता करेंगी और जल्द से जल्द मजदूर से जुड़े इस गंभीर विषय के निदान पर पहल करेंगी.

अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने बताया कि नए बहाल हुए 84 कर्मचारियों के साथ जल्द यूनियन एक परिचयात्मक बैठक का आयोजन करेगी. साथ ही उन्होंने कहा की पुराने मामले जो प्रबंधन के पास लंबित है. वैसे सभी विषयों पर यूनियन गंभीर है और उच्च स्तर पर वार्ता कर समस्या का समाधान करने की दिशा में पहल होगा। आज की बैठक में अमन सिंह, संजीव कुमार सिंह, दिनेश कुमार, सचिदानंद, एस बी राणा, राकेश सिंह, रंजन मिश्रा, आर रवि, अनीश झा, रमेश चौधरी, त्रिदेव सिंह, प्रमोद उपाध्याय, मनोज सिंह, बी डी सिंह उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर