Jamshedpur : परसुडीह में 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर की परसुडीह पुलिस ने 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मो औरंगजेब उर्फ सोनू और अनिमेष महतो शामिल है. तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया. इधर, पुलिस ने सोमवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी कि संत रॉबर्ट स्कूल के पीथे मैदान में कुछ युवक ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे है. सूचना पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में दो युवकों को हिरासत में लिया गया. फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें