WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कदमा में दो घटनाओं का खुलासा, तीन गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

कदमा थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शास्त्रीनगर में युवक पर चापड़ से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त खून लगा चापड़ बरामद किया है। वहीं, बंद घर में चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये मूल्य के कांसा, पीतल, सोने और चांदी के सामान बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, चापड़ से हमला करने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दूसरी कार्रवाई बंद घर में हुई चोरी के मामले में की गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में कांसा-पीतल के घरेलू बर्तन और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

बरामद सामान में कांसा और पीतल के लोटे, गिलास, थाली, हांडी और जग शामिल हैं। इसके अलावा सोने का हार, मांगटीका, कान के टॉप्स और नथ भी बरामद की गई है। चांदी के सामान में थाली, गिलास, कटोरे, बेरा और अंगूठियां शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान आरोपी के पास से अन्य चोरी के मामलों से जुड़े आभूषण भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब बरामद सामान के वास्तविक मालिकों की पहचान और पूर्व में दर्ज चोरी के मामलों से इनके संबंध की जांच कर रही है।

दोनों मामलों में कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के अनुसार, चापड़ से हमला मामले में फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है, जबकि चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक संबंधों और अन्य घटनाओं में उसकी संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर