Breaking News
Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पर हुरलूंग पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, छठ घाट की सफाई कर दिया संदेश
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : एनएच-33 के एलिवेटेड कॉरिडोर के कार्य शुरू होने के दो महीने बाद तीसरी बार भूमि पूजन पर भड़के स्थानीय लोग और दुकानदार

SHARE:

जलाया एनएचएआई का पुतला, शिलापट्ट में नाम जड़वाने के लिए हो रहा सरकारी राशि का दुरुपयोग : विकास सिंह

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

दो महीने पूर्व से एनएच-33 के ईचागढ़ विधानसभा के आसनबनी से लेकर जुगसलाई विधानसभा के डांगा तक बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का तीसरी बार भूमि पूजन के कार्यक्रम का स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्थानीय दुकानदारों ने पुतला जलाकर जमकर विरोध किया. विरोध कार्यक्रम में शामिल भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने बताया कि विगत दो महीने से अधिक समय से एनएच-33 अंतर्गत एलिवेटेड कॉरिडोर का काम तेज गति से चल रहा है निर्माण कार्य के दौरान जगह-जगह गड्ढे खोदे गए हैं. स्लैग और फ्लाई एस डस्ट गिराए गए जिससे लगभग दो महीना से स्थानीय लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को धूल, जाम और दुर्घटना का दंश झेलना पड़ रहा है. एलिवेटेड कॉरिडोर का काम बहुत ही सुंदर और कारगर है, जिससे न केवल मानगों को जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि प्रदूषण, दुर्घटना में विराम लगेगा.

Gambhir Car Associate Motion Ads

मौके में मौजूद विरोध कर रहे लोगों ने केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की सराहना करते हुए कहा कि उनके शिलान्यास के बाद ही कार्य का शुभारंभ हो चुका है और लोग चाहते भी हैं कि जल्द एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा हो जाए, जिससे लोगों को जाम से मुक्ति के साथ-साथ कारोबार करने में भी आसानी हो जायेगी, लेकिन तीसरी बार भूमिपूजन करने पर स्थानीय दुकानदारों में रोष इस बात का है कि जब दो महीने पूर्व से एलिवेटेड कॉरिडोर का काम तेज रफ्तार से चल रहा है, तो अचानक भूमि पूजन करना समझ से परे है. लोगों का कहना है कि केवल शिलापट्ट में अपना नाम जड़ित करवाने के चलते बार बार शिलान्यास के नाम में सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है, जो सीधे-सीधे जनता के जेब का पैसा है.

विकास सिंह ने कहा की इसलिए शिलान्यास करने वाले लोग बिष्टुपुर और सर्किट हाउस जैसे रियाशी जगह से आते हैं. उन्हें एनएच-33 में रहने वाले लोगों को विगत दो महीने से हो रही परेशानी के बारे में तनिक भी जानकारी नहीं है. निर्माण कार्य तेज रफ्तार से चल रहा है, जिसके कारण लोगों को प्रतिदिन धूल और दुर्घटना के साथ-साथ जाम की समस्या को झेलना पड़ रहा है. तीसरी बार शिलान्यास और भूमि पूजन करना सिर्फ और सिर्फ जनता के पैसे का दुरुपयोग कर शिलापट्ट में अपना नाम जड़वाने के अलावा कुछ नहीं है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर