WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो में बेकाबू कार ने टेंपो व रिक्शा को मारा धक्का, चार लोग घायल

SHARE:

विकास सिंह के प्रयास से इलाज और वाहन मरम्मत के साथ दिहाड़ी मजदूरी का मिला मुवावजा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मानगो डिमना रोड मनान दुकान के समीप शनिवार प्रातः 5:30 बजे बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार ने रोजगार के लिए सड़क पर इंतजार कर रहे मालवाहक टेंपो, ठेला रिक्शा को जोरदार धक्का मारा, जिससे टेंपो और ठेला क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही टेंपू चालक धर्मेंद्र यादव और विनय यादव बुरी तरह जख्मी हो गए। दुर्घटना होते ही मौके में मौजूद लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मामले की जानकारी दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जानकारी मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल एवं एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को टेंपो चालक राजेश यादव ने बताया प्रातः प्रतिदिन की तरह 5:00 बजे हम सभी अपने रोजी रोजगार हेतु अपने माल वाहक वाहन को लेकर सड़क आ गए थे और भाड़ा मिलने का इंतजार कर रहे थे। कतारबद्ध तरीके से पांच टेंपो और दो ठेला रिक्शा खड़े थे। अचानक डिमना चौक के तरफ से तेज रफ्तार से बेकाबु मारुति स्विफ्ट डिजायर गाड़ी जिसमें कुल चार लोग सवार थे।

आकर चबूतरे में बैठे टेंपो चालकों और रिक्शा चालकों को धक्का मारते हुए सड़क के किनारे खड़े मालवाहक टेंपो और ठेला रिक्शा को जोरदार धक्का मार दिया। चारों तरफ अफरा तफरी माहौल हो गया था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मानगो थाना में दी। मौके में पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों ने कार को जब्त कर थाना ले गए। अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने अस्पताल में धक्का मारे वाहन के मालिक को बुलाकर धक्के से घायल लोगों का इलाज करवाने के साथ-साथ दस दिन की दिहाड़ी मजदूरी एवं वाहन बनाने की बात कही। काफी दबाव बनाने पर वाहन मालिक ने विकास सिंह को शर्तों को मानते हुए मुआवजा की राशि पीड़ितों को दी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर