Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत परिवार के बच्चों के साथ दिनेश कुमार ने घर पर फहराया तिरंगा, राष्ट्रप्रेम के संस्कार का दिया संदेश

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने अपने निवास पर परिवार के बच्चों के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाया। इस अवसर पर बच्चों को भी अभियान से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्रध्वज के महत्व, उसके सम्मान तथा देश के प्रति नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई।

इस दौरान उनके पुत्र अंश कुमार, भतीजे तेजस कुमार एवं नैतिक साहू ने उत्साहपूर्वक तिरंगा फहराया। बच्चों में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर विशेष जिज्ञासा रही और उन्होंने तिरंगे के रंगों, अशोक चक्र तथा राष्ट्रध्वज के महत्व से संबंधित कई प्रश्न पूछे।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल नारों और आयोजनों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह हमारे संस्कार और जीवन का हिस्सा बननी चाहिए। बच्चों को बचपन से ही देश, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों से परिचित कराना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान के साथ-साथ हमारी एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियान नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को भी ऐसे राष्ट्रभक्ति से जुड़े अभियानों में सहभागी बनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान, तिरंगे के सम्मान और देश की एकता के महत्व को समझ सके।

दिनेश कुमार ने कहा, “तिरंगा केवल हमारे घर की छत पर नहीं, बल्कि हर भारतीय के हृदय में लहराना चाहिए। जब बच्चों में राष्ट्रप्रेम के संस्कार मजबूत होंगे, तभी मजबूत और विकसित भारत की नींव और सुदृढ़ होगी।”इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने तथा देशहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर