Breaking News
Jamshedpur Firing Case Big Succes : टीटू शर्मा और मनोज सरकार गिरफ्तार, बिंदल मॉल फायरिंग की साजिश पर पुलिस का शिकंजा Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौता – 14.03% बोनस, अधिकतम ₹87,543 और औसत ₹53,787 Brutal Attack In Jamshedpur : कीताडीह ग्वाला पट्टी में एक युवक की बेरहमी से पिटाई, देखें – दुस्साहस वाला – Video Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : नदी में कूदे करतार सिंह अब तक लापता, NDRF बुलाने की CGPC ने डीसी से की मांग

SHARE:

मानगो पुल से दोबारा नदी में कूदे 68 वर्षीय करतार सिंह, स्थानीय गोताखोरों की तलाश के बावजूद नहीं मिला सुराग

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

जमशेदपुर में मानगो पुल के पास से स्वर्णरेखा नदी में कूदने के बाद जेम्को निवासी 68 वर्षीय सरदार करतार सिंह अब तक लापता हैं। स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश किए जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। नदी में पानी अधिक होने और तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में परेशानी आ रही है। इसे देखते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) ने रांची से NDRF की विशेषज्ञ गोताखोर टीम बुलाने की मांग की है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसी मांग को लेकर CGPC के प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राजीव रंजन, अपर उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी को अलग-अलग ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि स्थानीय गोताखोरों के प्रयास के बावजूद करतार सिंह का पता नहीं चल पाया है। ऐसे में रांची से NDRF की प्रशिक्षित गोताखोर टीम बुलाकर नदी में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जाना जरूरी है।

जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त को दोपहर करीब 3 बजे करतार सिंह मानगो पुल के पास पहुंचे और नदी में कूद गए। वहां मौजूद दो लोगों ने उन्हें डूबते हुए देखा और उन्हें बाहर निकालकर बचाया। समझाने के बाद वे घर चले गए। हालांकि, कुछ ही देर बाद करतार सिंह दोबारा मानगो पुल पहुंचे और नदी में कूद गए।

परिजनों के अनुसार, करतार सिंह घर से पेट्रोल भरवाने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में उनके मानगो पुल के पास नदी में कूदने की जानकारी मिली। इसके बाद स्थानीय स्तर पर उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है।

CGPC ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए NDRF की टीम को तत्काल बुलाकर करतार सिंह की तलाश कराई जाए, ताकि उन्हें जल्द से जल्द खोजा जा सके। जिला प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्रतिनिधिमंडल में CGPC प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष सुजीत सिंह खुशीपुर, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, राजू पांडे समेत कई लोग उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर