WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मुखिया-उपमुखिया भी SIR सूची से गायब !

SHARE:

फार्म जमा किया, रसीद मिली, फिर नाम क्यों नहीं आया?

सैकड़ों मतदाताओं के नाम नहीं होने का आरोप, पंचायत प्रतिनिधियों ने डीसी से जांच और कार्रवाई की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जमशेदपुर में बागबेड़ा एवं आसपास के पंचायत क्षेत्रों में SIR की प्रारूप मतदाता सूची में मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य समेत सैकड़ों मतदाताओं के नाम नहीं होने का मामला सामने आया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में जिला उपायुक्त राजीव रंजन के माध्यम से झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि संबंधित मतदाताओं ने निर्धारित समय पर BLO के पास SIR फॉर्म आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा किया था और उसकी प्राप्ति रसीद भी ली थी। इसके बावजूद प्रारूप सूची में उनके नाम गायब हैं। इनमें पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों के नाम भी शामिल हैं। इससे पंचायत प्रतिनिधियों और मतदाताओं में असंतोष एवं भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

प्रतिनिधियों ने मांग की कि नाम गायब होने के कारणों की जांच कराई जाए और प्रभावित मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्यों एवं अन्य मतदाताओं को कारण सहित सूचना दी जाए। साथ ही लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तथा सभी पात्र मतदाताओं के नाम नियमानुसार तत्काल पुनः जोड़ने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने भविष्य में ऐसी गड़बड़ी की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की भी मांग की।

उपायुक्त राजीव रंजन ने प्रतिनिधिमंडल को मामले की जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने तथा पात्र मुखिया, उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्यों एवं मतदाताओं के नाम नियमानुसार पुनः जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, ग्राम प्रधान चुनका माड़ी, उपमुखिया विनीता देवी, कुमोद यादव, आलम ताज, पंचायत समिति सदस्य किशोर सिंह, सतवीर सिंह बग्गा, रवि कुलरी, संदीप शर्मा, वार्ड सदस्य नीतीश समेत कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर