Breaking News
Amritsar : ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚਾਵਲਾ ਮਾਮਲੇ ਵਿਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਤੇ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਸਮੂਹਿਕ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਤੋਂ ਭੱਜ ਨਹੀਂ ਸਕਦੇ: ਬਾਬਾ ਮਹਿਰਾਜ Delhi : ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਰਨਾ ਵੱਲੋਂ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਦੀ ‘ਮਾਈ ਭਾਗੋ’ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ, ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਆਉਣ ਦਾ ਸੱਦਾ New Delhi : ‘ਵੋਟ ਚੋਰ, ਗੱਦੀ ਛੱਡੋ’ ਦੇ ਨਾਅਰਿਆਂ ਨਾਲ ਦਿੱਲੀ ਗੂੰਜੀ, ਰਾਹੁਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ’ਚ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦਾ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਹੱਲਾ Jamshedpur : दुर्गा पूजा से पहले पुलिस ने परखी दंगा-रोधी तैयारी, गोलमुरी पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल Germany : ਜਥੇਦਾਰ ਰੇਸ਼ਮ ਸਿੰਘ ਬੱਬਰ ਦੇ ਭਤੀਜੇ ਭਾਈ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਚਾਨਕ ਮੌਤ ’ਤੇ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਵੱਲੋਂ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ Jamshedpur : टाटा मोटर्स के आठ सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मान, यूनियन ने दी स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : हर साल पिता को करेंगे याद, भव्य धार्मिक समागम जारी रहेगा : सुरेंद्रपाल सिंह टीटू, उधर, बलकार सिंह को भी दी गई श्रद्धांजलि

SHARE:

तीसरी पुण्यतिथि पर बिष्टुपुर गुरुद्वारा में स्व. गुरदयाल सिंह भाटिया के भाई मोहन सिंह और पुत्र के परिवार को सीजीपीसी ने किया सम्मानित

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रमुख उद्योगपति स्व. गुरदयाल सिंह भाटिया की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके पुत्र दयाल बिल्डर के प्रॉपराइटर एवं झारखंड बिल्डर एसोसिएशन के चेयरमैन सुरेंद्रपाल सिंह टीटू, पोते साहब सिंह परिवार द्वारा गुरुद्वारा साहिब बिष्टुपुर में भव्य धार्मिक समागम आयोजित किया गया. गुरदयाल सिंह ने समाज के प्यार को देखते हुए घोषणा की, कि हर साल उनके पिता की याद में ऐसे भव्य समागम आयोजित किया जायेगा. इस मौके पर भारी संख्या में समाज के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया.

विशेष रूप से सिख पंथ के महान सेवक भाई साहब भाई गुरविंदर सिंह रुद्रपुर वाले ने कीर्तन के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं, विधायक मंगल कालिंदी, पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, पूर्व डिप्टी मेयर बॉबी सिंह, स्टेशन रोड गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र पाल सिंह ने स्व गुरदयाल सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि स्व. गुरदयाल सिंह जहां शहर के प्रमुख उद्योगपति रहे. वहीं जमशेदपुर के सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले एक स्तंभ थे.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सरदार गुरदयाल सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक, स्टेशन रोड गुरुद्वारा, गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा एवं जुगसलाई थाना शांति समिति के अध्यक्ष, सेंट्रल शांति समिति के सदस्य एवं कई अन्य संस्थाओं के प्रमुख पदों पर रहते हुए समाज हित में बहुत ही अच्छे कार्य किये. उनके द्वारा समाज हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों में 1984 के दंगों में सभी संप्रदाय के लोगों में आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरन बनाना, गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा में जीआरडी इंग्लिश स्कूल के शुरुआती समय में इनका भरपूर सहयोग के चलते आज जीआरडी इंग्लिश स्कूल में सभी संप्रदाय के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. समाज में आने वाली विपरित परिस्थितियों में भी एकजुकता कायम रखना उल्लेखनीय सहयोग रहा.

इनका अपना व्यक्तित्व ऐसा था किसी भी समस्या के उत्पन्न विवाद को निपटाने के लिए अगर यह शामिल हो गए,, तो तय था कि इस समस्या का समाधान निश्चित रूप से हो जाएगा. समय-समय पर सिख समाज की हर गतिविधियों में, रामनवमी अखाड़ा, मोहर्रम अखाड़ा में बढ़-चढ़कर सहयोग रहता था. जब बाबरी मस्जिद को शहीद किया गया था. उस समय जुगसलाई का वातावरण तनाव पूर्ण हो गया था, परंतु स्वर्गीय गुरदयाल सिंह के प्रयासों से सब कुछ शांतिपूर्वक तरीके से सौहार्द वातावरण बनाए रखा गया.

इस मौके पर केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सभी गुरुद्वारा कमेटियों की तरफ से स्व. गुरदयाल सिंह के भाई सरदार मोहन सिंह, पुत्र सुरेंद्रपाल सिंह टीटू, पोते साहिब सिंह को समाज हित में दीन दुखियों की सेवा करने एवं कई अन्य उल्लेखनीय कार्यों के लिए शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, वाइस चेयरमैन हरदीप सिंह दीप, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल के चेयरमैन रामकृष्ण सिंह, परविंदर सिंह सोहल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, स्टेशन रोड से कमलजीत सिंह, पार्षद जगदीप सिंह मिंटू, जगजीत सिंह गांधी, बलविंदर सिंह, गुरशरण सिंह, रामगढ़िया सभा के प्रधान केपीएस बंसल, मीत प्रधान सतविंदर सिंह बब्बू, रघुवीर सिंह, परमजीत सिंह, तार कंपनी यूनियन डिप्टी प्रधान मनजीत सिंह मालटु, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, इंद्रजीत सिंह इंदर, सेंट्रल सिख स्त्री सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर, गौरी शंकर रोड स्त्री सभा की प्रभारी प्रधान रज्जी कौर समेत कई अन्य लोग शामिल हुए.

सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के पूर्व महासचिव बलकार सिंह की अंतिम अरदास संपन्न 

इधर, सीजीपीसी के सलाहकार एवं टेल्को गुरुद्वारा के सीनियर चेयरमैन, पूर्व महासचिव बलकार सिंह की अंतिम अरदास का कार्यक्रम टेल्को गुरुद्वारा साहब में संपन्न हुआ. इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह ने अपने संबोधन में समाज हित में बलकार सिंह द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया और उनके परिवार के प्रति आभार प्रकट किया. इस मौके पर महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला, सीजीपीसी के पूर्व प्रधान हरनेक सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान बलविंदर सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह, धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल के चेयरमैन रामकृष्ण सिंह, सलाहकार हरविंदर सिंह मंटू, अजीत गंभीर, परविंदर सिंह सोहल, मनजीत सिंह मालटू, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, सेंट्रल स्त्री सभा की प्रधान रविंद्र कौर,  चेयरमैन कमलजीत कौर, उपाध्यक्ष पलविंदर कौर, महासचिव सुखवंत कौर, टेल्को की प्रधान पलविंदर कौर, स्वर्गीय बलकार सिंह के पुत्र सरबजीत सिंह, हरजीत सिंह, जोरावर सिंह, दामाद सुखविंदर सिंह राजू, गुरदीप सिंह, पुत्री दलजीत कौर, जसविंदर कौर, राजेंद्र कौर समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर