Breaking News
जमशेदपुर में कोल्हान की पत्रकारिता का महाकुंभ: एकजुटता के संकल्प के साथ पत्रकारों का सम्मान, साख बचाने का आह्वान, फतेह लाइव न्यूज पोर्टल सम्मानित Jamshedpur Cgpc : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 26 नवंबर को साकची गुरुद्वारा में होगा सेंट्रल दीवान, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब होंगे शामिल Jamshedpur : बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल Jamshedpur : विजया होम्स ग्रुप की ‘ड्रीम होम प्रदर्शनी’ 21 नवंबर से, छह आवासीय परियोजनाएं होंगी प्रदर्शित Jamshedpur : 26 नवंबर को रांची में संविधान रक्षार्थ मार्च, पूर्वी सिंहभूम से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल Jamshedpur : लोयोला प्रिंसिपल की भावुक अपील, बच्चों की सुरक्षा के लिए एक घंटे का ट्रैफिक नियंत्रण
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कंवर ग्रेवाल की गायकी और विचारों के मुरीद हुए युवा, फिर लौहनगरी में होगा बड़ा गुरमत समागम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सेंट्रल सिख नौजवान सभा के बैनर तले रविवार को साकची गुरुद्वारा मैदान में हुए वैसाखी की शाम गुरु के नाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाब के विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल ने लौहनगरी में बसते सिख समाज को मस्ताना बना दिया. सिख युवा पीढ़ी में वह अपने कार्यक्रम के माध्यम से जोश भर गए. सारे युवा उनके विचारों और गायकी के मुरीद हो गए. सोमवार को कंवर ग्रेवाल को नौजवान सभा ने विदाई दी. प्रधान अमरीक सिंह, पूर्व प्रधान सतबीर सिंह सोमू, चेयरमैन दमनप्रीत सिंह, चंचल भाटिया, कार्यकारी प्रधान इंद्रजीत सिंह इन्दर, एवं अन्य उनसे मिले.

चंचल भाटिया ने उनसे शीघ्र पंजाब जाकर मिलने की बात कही और जमशेदपुर में बहुत जल्द बड़ा समागम कराने की घोषणा की, जिसके लिए कंवर ग्रेवाल को शामिल होने की गुजारिश की. कंवर ग्रेवाल ने भी भरोसा दिया कि जमशेदपुर मिनी पंजाब है और यहां के लोगों से मिले प्यार को वह कभी भुला नहीं सकते. जब कभी भी उन्हें जमशेदपुर बुलाया जायेगा वह जरूर यहां के संगत के दर्शन करेंगे. सोमू ने कहा कि कंवर ग्रेवाल की बेटियों के प्रति काफ़ी बेहतर सोच है. गुरु के उपदेशों को वह लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं अपनी गायकी के द्वारा. दमनप्रीत ने भी उनकी तारीफ की. इसके बाद सभी पदाधिकारी उन्हें रांची एयरपोर्ट तक ड्राप करने के लिए रवाना हुए. इस दौरान कंवर ग्रेवाल ने सभी के साथ फोटो भी खिंचवाई.

Gambhir Car Associate Motion Ads

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रविवार के कार्यक्रम में कंवर ग्रेवाल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान डिस्पोजल में जूस पिने के बाद उन्होंने अपने डिस्पोजल को फेंकने के बजाय जेब में रख लिया और फिर लोगों को यह संदेश दिया कि समाज ही पर्यावरण को संजो कर रख सकता है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर