Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : युवा धर्म की राजनीति से दूर रहे, करियर पर करें फोकस : डॉ. अजय कुमार, देखें – Video

SHARE:

डॉ अजय ने किया 150 खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल किट का वितरण

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

शहर के विभिन्न क्षेत्र के 10 फुटबॉल टीम के लगभग 150 खिलाड़ियों के बीच मंगलवार को जमशेदपुर के लोकप्रिय पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वर्किंग कमिटी के सदस्य डॉ अजय कुमार ने फुटबॉल किट का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल किट वितरण करने का उद्देश्य बच्चों में खेल को बढ़ावा देना है। ताकि बच्चे मोबाइल से दूर रह कर मैदान में खेले जिससे उनका शारीरिक एवम् मानसिक विकास हो। आज के समय में मोबाइल युवाओं का सबसे बड़ा दुश्मन है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा पोटका चौक से विशाल रैली निकालकर प्रखंड कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन

वहीं उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्म की राजनीति से दूर रह कर अपनी पढ़ाई, खेल करियर पर फोकस करना चाहिए। झारखंड में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत है उसको सही अवसर प्रदान करने की। डॉ अजय ने कहा कि किट के अभाव में बच्चे बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे इन युवा खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

उन्होंने कहा खेलेगा तो जीतेगा इंडिया। डॉ कुमार ने कहा कि आगे भी इन खिलाड़ियों को हर संभव मेरा सहयोग मिलता रहेगा।पिछले दिनों प्रदेश की सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर उम्दा प्रदर्शन करने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकारी नौकरी प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए मैं मुख्यमंत्री से बातचीत करूंगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजीव श्रीवास्तव, अमित राय,राजा सिंह राजपूत सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर