Jamshedpur :  गोलमुरी क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं ने जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय का किया अभिनंदन

SHARE:

अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर व्यक्त की शुभकामनाएं

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा जमशेदपुर महानगर की नवगठित कमेटी में गोलमुरी मंडल निवासी प्रेम झा को मीडिया प्रभारी एवं पप्पू उपाध्याय को गोलमुरी मंडल के भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। रविवार को गोलमुरी क्षेत्र के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान विशेष रूप से भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद रहे। उन्होंने नवमनोनीत पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त दी।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Ghatshila : हेंडलजूड़ी के काला झोर में चला भाजपा नेत्री गीता मुर्मू का जनसंपर्क

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा गोलमुरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, युवा कार्यकर्ता रंजीत सिंह, दीपक प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह पिंटू, राकेश राव, समरेश शुक्ला, हेमंत अग्रवाल, दीपक सिंह, पंकज अग्रवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें