Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : व्यवहार न्यायालय गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ  बैठक 

SHARE:

फ़तेह लाइव,रिपोर्ट  

माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह के मार्गदर्शन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 10 मई, 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर, गिरिडीह में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह,  सफदर अली नैयर ने कहा कि माननीय झालसा, रांची द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन पुनः एक बार 10 मई, 2025 को कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : डीबीएमएस कदमा की पूर्व प्रिंसिपल बगली का निधन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह, श्री अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में इस आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज दिनांक 22 अप्रैल, 2025 को विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

विदित हो कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय मामले जैसे वन विभाग, उत्पाद विभाग, बैंक वाद से संबंधित मामलों का निष्पादन पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर किया जाना है। इसके लिए सभी संबंधित न्यायालयों तथा विभागों से सुलहनीय मामलों को चिन्हित करने तथा संबंधित पक्षकारों को नोटिस प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सचिव महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह,  सफदर अली नैयर ने कहा कि माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह ने आम पक्षकारों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, विद्वान अधिवक्ताओं, मीडिया बंधुओं से अपील की है कि सभी अपने-अपने स्तर से इस आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आम जनों में प्रचार-प्रसार कर इसे सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर