WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : ओएनजीसी में नियोजन को लेकर तेनुघाट एसडीएम कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता संपन्न

SHARE:

फ़तेह लाइव,रिपोर्ट  

मंगलवार, 22 अप्रैल को तेनुघाट एसडीएम कार्यालय में हजारी पंचायत के रैयतों एवं स्थानीय ग्रामीणों के नियोजन की मांग को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। इस वार्ता में एसडीएम मुकेश मछुआ, ओएनजीसी प्रबंधन तथा रैयतों और स्थानीय ग्रामीणों की ओर से मंत्री सह विधायक योगेंद्र प्रसाद के प्रतिनिधि अमित पासवान सहित कई रैयत एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : व्यवहार न्यायालय गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ  बैठक 

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस वार्ता में विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने हजारी पंचायत के रैयतों व स्थानीय बेरोजगार युवाओं के लिए नियोजन की मांग को ओएनजीसी प्रबंधन के समक्ष रखा। उन्होंने ओएनजीसी कंपनी के अंतर्गत कार्यरत सीमेंस एनर्जी, दीप इंडस्ट्रियल एवं गेनवेल कंपनी में काम कर रहे स्थानीय एवं बाहरी कर्मियों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि इन कंपनियों में अधिकांशतः बाहरी लोग कार्यरत हैं, जबकि स्थानीय रैयत एवं बेरोजगारों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक स्थानीय लोगों को नियोजन नहीं दिया जाता, तब तक नई कंपनी को काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद ओएनजीसी प्रबंधन ने असम पेट्रोलियम कंपनी में अगले माह रैयतों एवं स्थानीय लोगों को नियोजन देने का आश्वासन दिया।

वहीं, बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ ने भी ओएनजीसी प्रबंधन को निर्देश दिया कि नियोजन प्रक्रिया में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए। इस वार्ता में स्थानीय विस्थापित बेरोजगार संघर्ष समिति के अध्यक्ष गणेश यादव, बॉबी राज, नेहरू प्रजापति, केदार प्रसाद स्वर्णकार, रमेश प्रजापति, अशोक स्वर्णकार समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर