Breaking News
Jamshedpur : लोयोला स्कूल में बहुधार्मिक प्रार्थना सभा हुई, समस्त धर्म का सार प्रेम, सेवा, करुणा और मानवता है : प्रिंसिपल Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jharkhand politics:14 में 11 सीटों के लिए भाजपा ने की प्रत्याशियों की घोषणा,गिरिडीह में आजसू पक्की! धनबाद और चतरा भाजपा कोटे की, रेस शुरू

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए कुल 14 लोकसभा सीटों के लिए लिए 11 पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया लेकिन शेष गिरिडीह धनबाद और चतरा तीन सीटों पर फिलहाल तक पेंच फंसा हुआ है जिसके लिए विभिन्न नेताओं के नामों के कयास लगाए जा रहे हैं और रेस भी शुरू है।

हालांकि जानकार सूत्रों का कहना है कि गिरिडीह सीट पर आजसू को मिलना तय माना जा रहा है जबकि धनबाद और चतरा भारतीय जनता पार्टी कोटे की बताई जा रही है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं सूत्रों का कहना है कि धनबाद सीट के लिए इस बार पी एन सिंह की जगह किसी युवा या नया चेहरा का ऐलान किया जा सकता है।

जबकि चतरा सीट के लिए रेस शुरू हो गई है। सूत्रों का कहना है कि इस रेस में धनबाद के  3 बार सांसद पीएन सिंह को बढ़ती उम्र के कारण टिकट नहीं मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में किसी नए चेहरे की संभावना है और दूसरी ओर इसके लिए रेस शुरू हो गई है जिसमें सांसद सुनील सिंह, पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता, पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, पार्टी के कालीचरण सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह  शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य लोगों के भी रेस में शामिल होने की बात बताई जा रही है लेकिन अंदरूनी सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने आपसी विचार विमर्श में तीन नाम को तय किया है। अब देखना है किसका नाम फाइनल किया गया है।

वहीं धनबाद से पी एन सिंह लगातार तीन बार से सांसद रहे हैं लेकिन पहले लिस्ट में उन्हें मौका नहीं मिलने से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

इस बार भाजपा ने अगर अपनी इस पारंपरिक सीट के लिए अभी तक उम्मीदवार नहीं दिया है तो इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं.

गौरतलब हो कि पिछले लोकसभा चुनाव भाजपा आजसू एनडीए ने चुनाव लड़ी थी। भारतीय जनता पार्टी ने 13 प्रत्याशियों को उतारा था और 11 ने जीत हासिल की थी। जबकि आजसू ने एक सीट जीता था। गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी ने बाजी मारी थी।

बहरहाल स्थिति में अब देखना है कि चतरा गिरीडीह और धनबाद से एनडीए गठबंधन किसको किसको मौका देता है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर