Breaking News
Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jharkhand: राशन कार्डधारियों को अब ये चीजें मिलेगी मुफ्त,सीएम चंपई ने..!

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 40 प्रस्ताव पर मुहर लगने की खबर है. खास बात यह है कि राशन कार्ड धारियों 1 किलो दाल और 1 किलो नमक एक- एक लेकर दिया जाता था लेकिन अब यह मुफ्त में मिलेगी. इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में कई और महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की खबर है.

 

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) की अध्यक्षता में बुधवार (6 मार्च) को कैबिनेट बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया.इसके अलावा कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार की महिला कर्मचारियों और एकल पुरुष कर्मचारियों को दो बच्चों की देखभाल के लिए अधिकतम दो साल की छुट्टी मिलेगी.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि दाल वितरण योजना को अब मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना के रूप में जाना जाएगा. केंद्र और राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी परिवारों को हर महीने एक किलो चने की दाल मुफ्त मिलेगी. उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने 2023-24 के लिए 3.30 करोड़ रुपये और भविष्य के वित्तीय वर्ष के लिए 7.92 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है.

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर 
कैबिनेट बैठक में कुल 40 प्रस्तावों पर मुहर लगी. इसमें राज्य सरकार ने स्वास्थ्य केंद्र में पीपीपी मोड पर 10 बेड का ICU वार्ड और क्रिटिकल केयर की स्थापना के लिए ई गवर्मेंट फाउंडेशन बेंगलुरु के साथ MOU करने का फैसला लिया है. राज्य के PDS दुकानदारों के लिए भी अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वितरित राशन का लंबित कमीशन का भुगतान करने पर सहमति प्रदान कर दी है. इसके लिए राज्य सरकार ने अपने मद से 2 अरब 27 करोड़ रुपये देने का फैसला लिया है.

राज्य में 11 महीने से 18 महीने तक का कमीशन बकाया है. इसी तरह अब पीडीएस दुकानदारों को 100 रुपये प्रति क्विंटल के बजाय 150 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मिलेगा. इसके अलावा कल्याण विभाग के तहत 44 आवासीय विद्यालयों को संचालन के लिए गैर सरकारी संगठनों को सौंप दिया जाएगा. इसी तरह रांची स्मार्ट सिटी में यूनिटी मॉल बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई है.

इस मॉल के निर्माण पर 162 करोड़ रुपए खर्च होंगे. यह मॉल पहले से प्रस्तावित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के पास बनेगा. कोल्हान विश्विद्यालय के अंतर्गत चाकुलिया में डिग्री कालेज के लिए राज्य सरकार 155 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर