WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो में दिनदहाड़े घर से लैपटॉप की चोरी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना बस्ती के मंगल कॉलोनी में रहने वाले राम कृष्णा शर्मा के घर से दिनदहाड़े चोर ने लैपटॉप उड़ा दिए. लैपटॉप चोरी होने की जानकारी मिलने पर राम कृष्णा शर्मा ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दी. सूचना मिलते ही राम कृष्णा शर्मा के आवास पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने मामले की जानकारी लेते हुए स्थानीय थाना को दिनदहाड़े लैपटॉप चोरी की घटना की जानाकारी दी. डिमना बस्ती पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को राम कृष्णा शर्मा ने बताया लगभग प्रातः 10:30 बजे वे स्नान कर पूजा करने के क्रम में मकान का मुख्य दरवाजा खोलकर सूरज भगवान को अगरबत्ती दिखलाया उसके बाद मुख्य दरवाजा खुला छोड़कर पूजा वाले कमरे में जाकर पूजा करने लगे. उनकी धर्मपत्नी बिंदु शर्मा जो विद्यालय में शिक्षिका है वह घर पर नहीं थी.

इसे भी पढ़ें Dhanbad : जेएमएम के न्याय उलगुलान रैली को लेकर सिंदरी के राजद कार्यालय में बैठक आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बिजली की सप्लाई नहीं रहने के कारण सुबह देर तक सोता रहा

जिस कमरे में लैपटॉप रखा हुआ था उस कमरे में राम कृष्णा शर्मा का बेटा शुभम् शर्मा सोया हुआ था. रात्रि के समय विसर्जन जुलूस के कारण पावर की सप्लाई नहीं रहने के कारण बेटा सुबह देर तक सोया रहा. जब बेटा सो कर उठा तो देखा कि सामने रखा हुआ लैपटॉप नहीं है बेटे ने विद्यालय गई अपनी मां बिंदु शर्मा को फोन कर लैपटॉप विद्यालय ले जाने के बारे में जानकारी हासिल की. बिंदु शर्मा ने बताया कि वह लैपटॉप लेकर विद्यालय नहीं गई है. लैपटॉप चोरी हुआ देख राम कृष्ण शर्मा अगल-बगल पड़ोस में जाकर मामले की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया लेकिन पड़ोस वाले ने बताया की लगभग प्रातः 11:00 बजे एक महिला और एक लडका राम कृष्णा शर्मा के घर से कुछ सामान लेकर निकल रहे थे उन लोगों को लगा कि कोई मांग कर खाने वाला अथवा समान बेचने वाला है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : जमशेदपुर से मधुपुर वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही बस पुरुलिया के पास पलटी

विकास सिंह ने दूरभाष पर थानेदार को दी मामले की जानकारी

संभवत वही लड़का लैपटॉप चोरी करके भाग गया है. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने उलीडीह थाना के थानेदार को दूरभाष पर मामले की जानकारी देते हुए अगल-बगल लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरी का लैपटॉप बरामद करने की बात कही. विकास सिंह ने कहा थाना एवं टाइगर मोबाइल की गस्ती नहीं होने के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. जिसका दुष्परिणाम यह है की दिनदहाड़े घर में घर के मालिक के रहने के बावजूद भी सामान की चोरी हो जा रही है. पुलिस गश्ती कम करती है और अवैध कारोबार करने वाले के साथ मिलजुल कर केवल मस्ती करने का काम करती है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर