Jamshedpur: राजस्थान दिवस पर मरुधर साहित्य ट्रस्ट द्वारा अनेक साम्मानों की घोषणा

SHARE:

Jamshedpur.

राजस्थान दिवस पर मरुधर साहित्य ट्रस्ट द्वारा अनेक साम्मानों की घोषणा की गई है. सम्मान समारोह 18 अप्रैल को सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के परिसर में आयोजित किया जा रहा है,जिसमें समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होंगे. सम्मान के लिए निम्नांकित लोगों का चयन किया गया है-

1. समाज के पांच प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने भगवान अग्रसेन जी को समर्पित ’सुबह की प्रार्थना’ नामक 5 पुस्तकों को प्रायोजित किया था. उनके नाम हैं कमल किशोर अग्रवाल, अरुण बाकरे वाला, छीतरमल धूत, अशोक चौधरी एवं विजय मित्तल.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

2. ’उषा देवी मरुधर साहित्य शिखर सम्मान’
पुरस्कार राशि ₹5000 एवं प्रतीक चिन्ह.पूर्णिमा केडिया, रांची.

3. उषा देवी मरुधर साहित्य सम्मान पुरस्कार राशि ₹3100 एवं प्रतीक चिन्ह. सुधा गोयल, जमशेदपुर.

4. उषा देवी मरुधर साहित्य सम्मान पुरस्कार राशि ₹3100 एवं प्रतीक चिन्ह. मामचंद अग्रवाल ‘वसंत’, जमशेदपुर

5. ’स्वर्गीय रामानंद जी धूत मरुधर समाजसेवी सम्मान’ राशि ₹11000. एवं प्रतीक चिन्ह.
जया डोकानिया, जमशेदपुर.

6. ’अजय भालोटिया मरुधर जनजातीय शोध परक सम्मान’ राशि ₹ 5000. एवं प्रतीक चिन्ह.
संदीप मुरारका, जमशेदपुर.

7. ’अजय भालोटिया मरुधर युवा पत्रकारिता सम्मान’ राशि ₹5000. एवं प्रतीक चिन्ह.
श्री उदित अग्रवाल, जमशेदपुर.

8. कुशल गनेड़ीवाल ’सपना अग्रवाल मरुधर मारवाड़ी भाषा युवा सम्मान’ राशि ₹2100 एवं प्रतीक चिन्ह.

9. राघव रूंगटा ‘सपना अग्रवाल मरुधर मारवाड़ी भाषा युवा सम्मान’राशि ₹2100 एवं प्रतीक चिन्ह.

10. ‘स्मिता शैलेश पारीक मरुधर मारवाड़ी भाषा गीत सम्मान’ राशि ₹2100 एवं प्रतीक चिन्ह.
महाबीर अग्रवाल, जमशेदपुर.

11. ‘स्मिता शैलेश पारीक मरुधर हिन्दी भाषा सम्मान’ राशि ₹3100 एवं प्रतीक चिन्ह.
श्रीमती अनिता रश्मि, रांची.

12. ‘स्मिता शैलेश पारीक मरुधर हिन्दी भाषा सम्मान’ राशि ₹3100 एवं प्रतीक चिन्ह.
प्रशांत गौरव अग्रवाल, रांची.

इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक अरुण बाकरे वाला होंगे. साथ ही कुछ और समाज सेवी भी सहयोग दे रहें हैं.
यह सूचना मरुधर साहित्य ट्रस्ट के ट्रस्टी नरेश अग्रवाल एवं महेश अग्रवाल ने दी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें