Breaking News
Jamshedpur Police keeping a close watch : दाल के डिब्बे में छिपाकर रखी थी ब्राउन शुगर की 50 पुड़िया, जुगसलाई में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप Jamshedpur : छात्रों पर कार्रवाई को लेकर कुलवंत सिंह बंटी ने सरकार को घेरा, पूछा- लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? Jamshedpur residents sway to the music at the Bhajan Sandhya : ‘जूनियर लक्खा’ की आवाज स्नेहा सिंह के भजनों से शिवमय हुआ जमशेदपुर का ट्रांसपोर्ट मैदान Ranchi/Jamshedpur : विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान : सरयू राय Potka : बच्चों के बीच कुणाल षाड़ंगी ने मनाया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन, सैकड़ों बच्चों को बांटे स्कूल शूज़ Uproar over the exam : छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को झारखंड बंद, जमशेदपुर में भी असर की तैयारी, कांवड़ियों को छूट

Outrage over Pahalgam incident : गोलपहाड़ी गुरुद्वारा कमेटी ने शहीदों की याद में निकाला कैंडल मार्च, आतंकवाद पर बरसे लोग, देखें – Video

SHARE:

खासमहल चौक तक रोष मार्च निकाल आतंकवाद के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे, मौन भी रखा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में गत दिनों हुए आतंकी हमले को देशवासी भूला नहीं पा रहे हैं. चहूं ओर घटना को लेकर आतंकवाद के सफाये की मांग को लेकर लोग आग बबूला दिखाई दे रहे हैं. शुक्रवार को जमशेदपुर के गोलपहाड़ी गुरुद्वारा से भी घटना को लेकर रोष प्रकट करते हुए एक कैंडेल मार्च निकाला गया. यह मार्च गुरुद्वारा से निकलकर खासमहल चौक और फिर गुरुद्वारा आकर समाप्त हुआ.

हाथों में मोमबत्तीयां लिए इस मार्च में शामिल लोगों (बड़े और बुजुर्गों) ने पाकिस्तान से पनप रहे आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारे लगाए और सैलानियों पर हुए कायराना जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद की. सभी ने केंद्र की सरकार से घटना का बदला लेने की आवाज उठाई. इस दौरान खासमहल चौक पर दो मिनट का मौन भी रखा गया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस कार्यक्रम की अगुवाई गुरुद्वारा के प्रधान लखविंदर सिंह ने की, जबकि इसमें शामिल लोगों में मुख्य रूप से पंसस श्वेता जैन, समाजसेवी नवीन जैन, सरजामदा गुरुद्वारा के प्रधान रविंद्र सिंह, सुंदरनगर के प्रधान मलकीत सिंह, गोलपहाड़ी गुरुद्वारा के वरीय उपाध्यक्ष गुरचरण सिंह टीटू, ऑडिटर रंजीत सिंह मठारू, दर्शन सिंह बंटी, बैजू भाई, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान परमजीत कौर, ग्रंथी गुरमीत कौर, जसविंदर कौर, जसबीर कौर, जसपाल कौर, कुलदीप कौर, राज कौर, सुखजिन्दर कौर, सोनी कौर, मंजीत कौर, जगदीश कौर, नौजवान सभा के प्रधान तरणदीप सिंह, अमन, बॉबी, पूर्व प्रधान छोटू सिंह आदि हैं.

सभी ने ही घटना की पुरजोर निंदा की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उम्मीद जताई कि वह जल्द ही देश के लोगों को घटना को लेकर कोई बड़ा रिजल्ट देंगे, जिससे दोबारा देश के अंदर ऐसी घटना घटित नहीं हो.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर