Breaking News
Jamshedpur : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन Jamshedpur : 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार Tatanagar Station : जालियांवाला बाग ट्रेन को रद्द करने के आदेश से सिख हुए उग्र, सीजीपीसी में आपात बैठक कर रेलवे को चेताया, देखें – Video Jamshedpur : जादूगोड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले Kirtan Samagam : ਇੰਦਿਰਾਪੁਰਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਨਾਲ ਨਿਹਾਲ ਹੋਈ ਸੰਗਤ Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती मंदिर में 30 साल पुरानी भजन-कीर्तन परंपरा पर लगा ताला, बाहर चबूतरे पर गूंजे भजन, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : नेताजी सुभाष बोस स्टेडियम में क्रिकेट और फुटबॉल नाइट गेम का सेमीफाइनल व फाइनल आयोजित

SHARE:

  • पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पोटका प्रखंड के जुड़ी पंचायत स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में 16 मार्च से 22 मार्च तक आयोजित क्रिकेट और फुटबॉल नाइट गेम का समापन सेमीफाइनल और फाइनल मैच के साथ हुआ. इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पहुंचे. इस दौरान जुड़ी क्रिकेट और फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा उनका पारंपरिक रीति-रिवाज और गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया. उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद, पूर्व मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में जाकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके साथ हाथ मिलाते हुए उनका हौसला बढ़ाया.

इसे भी पढ़ें : Potka : हेसड़ा गांव में 34वां सोलह प्रहर राधा गोविंद अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चंपई सोरेन ने ग्रामीण खेलों की सराहना की

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के बड़े पैमाने पर नाइट गेम का आयोजन एक सकारात्मक कदम है, जो यहां की प्रतिभाओं को बाहर लाने में मदद करेगा. इस आयोजन में क्रिकेट और फुटबॉल के फाइनल मैच खेले गए, जिसमें विजेता टीम को ₹80,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया. प्रतियोगिता में नाइट गेम का आयोजन 17 मार्च से 22 मार्च तक किया गया, जिसे उपस्थित लोग बहुत उत्साह से देख रहे थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत निरीक्षकों की परीक्षा संपन्न

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल आयोजनों का उत्साहवर्धन जरूरी

उपेंद्रनाथ सरदार ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह एक बहुत अच्छा प्रयास है और इस तरह के खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ता है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन दर्शकों को रातभर खेलों का आनंद लेने का मौका देता है, और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखा जाना चाहिए. इस मौके पर उपेंद्रनाथ सरदार, गणेश सरदार, जयंतो दे, सुभाष सरदार, पीयूष गोस्वामी और अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर