Breaking News
artificial limb : जमशेदपुर और चाईबासा में लगेगा नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर, दिव्यांगों को मिलेगी नई जिंदगी की राह Jamshedpur : महान श्रमिक नेता माइकल जॉन को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद Jamshedpur : टाटा स्टील कलर्स के कर्मचारियों को बड़ी सौगात: 7 साल के वेज-ग्रेड रिवीजन पर बनी सहमति, CTC में औसतन ₹19 हजार की बढ़ोतरी Jamshedpur : बेल्डीह क्लब कर्मचारियों ने फिर जताया राकेश्वर पांडे पर भरोसा, सर्वसम्मति से दोबारा चुने गए अध्यक्ष Jamshedpur : 30 वर्षों तक मजदूर हितों की आवाज रहे माइकल जॉन को टाटा वर्कर्स यूनियन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ

Jamshedpur : डिमना में नए मेडिकल कॉलेज में शव रखने के लिए शीघ्र बनेगी नई अत्याधुनिक मार्चरी, प्रबंधन ने किया स्थल निरीक्षण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के डिमना चौक स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में जल्द ही नया और अत्याधुनिक मार्चरी भवन का निर्माण किया जाएगा. वर्तमान में अस्पताल में शव रखने की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण मरीजों के परिजनों को शवों के संरक्षण में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसी समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को अस्पताल प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई.

बैठक की अध्यक्षता अधीक्षक डॉ. आर.के. मंधान ने की. इस दौरान उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. पी.के. दत्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में नए मार्चरी भवन के लिए स्थल का निरीक्षण किया और निर्माण के लिए स्थान चयनित किया. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, प्रस्तावित मार्चरी भवन में एक साथ 12 शव रखने की क्षमता होगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शवों के संरक्षण के लिए भवन में अत्याधुनिक डीप फ्रीजर लगाए जाएंगे, जिससे शव लंबे समय तक सुरक्षित रह सकेंगे. वर्तमान में शवों को रखने के लिए नए अस्पताल से पुराने अस्पताल स्थित मार्चरी भेजना पड़ता है. हालांकि, पुराने अस्पताल भवन को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे शवों के अस्थायी संरक्षण में गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है. इस स्थिति को देखते हुए प्रबंधन ने नए अस्पताल परिसर में स्थायी मार्चरी भवन निर्माण का निर्णय लिया है. अस्पताल अधिकारियों का कहना है कि भवन निर्माण पूरा होने के बाद शवों के संरक्षण में होने वाली दिक्कतें खत्म हो जाएगी और मरीजों के परिजनों को काफी राहत मिलेगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर