WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Train Acident Case : हावड़ा मुंबई मेल ट्रेन हादसे के बाद तीन जिलों के एसपी भी राहत कार्य में लगे, इस्पात समेत कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड के सरायकेला–खरसावां जिले के बड़ा बड़ाबाम्बो स्टेशन के पास मंगलवार तड़के हावड़ा–मुंबई मेल के डिरेलमेंट के बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया. इधर, राहत कार्य में में सरायकेला–खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस भी मौजूद रही.

वरीय पुलिस पदाधिकारियों के दिशा निर्देशन में सरायकेला–खरसावां जिले के एसपी मुकेश कुमार लुनायत, पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी आशुतोष शेखर और पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग सुबह से ही राहत कार्य में लगे हुए है. तीनों जिले की पुलिस के अलावा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आरपीएफ, जैप 6, सीटीसी मुसाबनी समेत रेल पुलिस को राहत कार्य में लगाया गया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : नशीली दवाओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य, औषधि विभाग खोलेगा मोर्चा

लोगों के बीच राहत सामग्री भी पहुचाई जा रही है. सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि सुबह 4 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद आमदा ओपी प्रभारी 4.25 बजे तक घटना स्थल पहुंच चुके थे. इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया. वहीं चाईबासा सदर, सरायकेला सदर, और जमशेदपुर के अस्पतालों को अलर्ट किया गया है. वहीं ब्लड बैंक को भी अलर्ट रहने को कहा गया. सभी घायलों को पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल वे खुद घटनास्थल पर मौजूद रहकर पल–पल की जानकारी ले रहे है.

कई ट्रेनें रद्द

घटना के बाद हावड़ा मुंबई लाइन पर ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है. रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रद्द होने वाली ट्रेनों में ट्रेन नंबर 22861 हावड़ा–तितलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 08015/18019 खड़गपुर–झाड़ग्राम–धनबाद, ट्रेन नंबर 12021/12022 हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी और ट्रेन नंबर 13512/13511 आसनसोल–टाटा एक्सप्रेस शामिल है. इसके अलावा कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर