Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में ट्रायथलन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के बनहती स्थित सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के लिए 14 दिसंबर एक ऐतिहासिक दिन रहा जिन्होंने एक अनोखा आयोजन देखा, यहां पहली इंटर-हाउस ट्रायथलॉन प्रतियोगिता की मेजबानी की गई. इस आयोजन में तैराकी, साइकिलिंग और दौड़ को शामिल किया गया, जिसमें छात्रों की एथलेटिक क्षमता और टीम वर्क का प्रदर्शन किया गया. सिंगल और रिले के रूप में आयोजित इस प्रतियोगिता को विभिन्न श्रेणियों में बाटा गया था. बालक वर्ग में कक्षा पांचवीं से सातवीं, बालक एकल, कक्षा पांचवीं से सातवीं, बालक रिले कक्षा आठवीं से बाहरवीं बालक एकल और कक्षा आठवीं से बाहरवीं बालक रिले में प्रत्येक प्रतिभागी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : Giridih : बिरनी प्रखंड के अरारी पंचायत सचिवालय में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं बालिका वर्ग में कक्षा पांचवीं से बाहरवीं तक के प्रतिभागी रिले रेस में शामिल हुए. सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. स्विमिंग के लिए क्रमशः 25 मी और 50 मी, साइकिलिंग के लिए क्रमशः 900 मी और 1200 मी तथा दौड़ के लिए 900 मी लक्ष्य रखा गया था जिसे प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस ट्रायथलॉन प्रतियोगिता का उद्धघाटन संस्था के निर्देशक जोरावर सिंह सलूजा ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखा कर की. ट्रैक के पास बैठे विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों ने प्रतिभागियों को जोश और उत्साह से भर दिया. द्वितीय श्रेणी के कक्षा आठवीं से कक्षा बारहवीं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपना दम-ख़म दिखाया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एसडीएम धालभूम के नेतृत्व में तीसरे दिन भी चला नो पार्किंग जोन में जांच अभियान

श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करनेवाले प्रतिभागियों में बालक वर्ग में कक्षा पांचवीं से सातवीं श्रेणी एकल में जपजीव सलूजा सफायर हाउस के प्रथम, सत्यम एमराल्ड हाउस के द्वितीय और कुमार मिराज रूबी हाउस के तृतीय स्थान पर रहे. वही कक्षा पांचवी से सातवीं रिले में एमराल्ड हाउस स्थान प्राप्त करनेवाले में अश्विनी, प्रशांत और सिद्धार्थ रहे. कक्षा आठवीं से बाहरवीं बालक एकल में टोपाज हाउस के आयुष सिंह प्रथम, सफायर हाउस के आर्यन गुप्ता द्वितीय और रूबी हाउस तृतीया स्थान पर रहे. कक्षा आठवीं से बाहरवीं बालक रिले में एमराल्ड हाउस के अभिषेक, अनूप वर्मा आमद कुमार मंडल प्रथम स्थान पर रहे, वहीं सफायर हाउस के प्रियांशु, प्रिंस मंडल और आशीष द्वितीय स्थान पर रहे. इसके साथ ही टोपाज हाउस के सुशांत मंडल सिद्धार्थ और विशाल तृतीया स्थान पर रहे. विद्यालय की प्राचार्या ममता शर्मा नै सभी विजेता हाउस और प्रतिभागियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर