Breaking News
World Toilet Day : विश्व शौचालय दिवस पर साकची सुलभ इंटरनेशनल में कटा केक, स्वच्छता का दिया संदेश, अंदर पढ़ें कब और किस देश में हुई थी इस दिवस की शुरुआत Patna : ਪਟਨਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ 360ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਇਤਿਹਾਸਕ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਤਿਆਰੀਆਂ ਤੇਜ਼, 13 ਤੋਂ 15 ਜਨਵਰੀ ਤੱਕ ਜੁੜੇਗਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਸੰਗਤ ਇਕੱਠ Canada Sikh : “ਵਪਾਰ ਨਹੀਂ, ਜਵਾਬਦੇਹੀ ਚਾਹੀਦੀ”, ਸ਼ਹੀਦ ਭਾਈ ਨਿੱਝਰ ਦੇ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਵੈਨਕੂਵਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਸਿੱਖਾਂ ਵਲੋਂ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ Delhi Sikh Sangat : ਦਿੱਲੀ ’ਚ ਮੁੜ ਬੇਅਦਬੀ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼, ਸਾਹਿਬਪੁਰਾ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਸੀਬੀਆਈ ਜਾਂਚ ਤੇ ਐੱਸਆਈਟੀ ਗਠਿਤ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ : ਪਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀਰਜੀ Jamshedpur Court : अधिवक्ता भगवान दास के निधन पर 20 नवंबर को न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे जमशेदपुर के वकील Jamshedpur : आउटर सर्कल रोड पर शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव का विरोध, स्वामी अयप्पा मंदिर कमेटी ने डीसी से लगाई गुहार
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : समारोह में शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव की रचनाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

SHARE:

  • फतेह लाइव, रिपोर्टर

22 मार्च को तुलसी भवन मानस सभागार में संस्कार भारती के बैनर तले पद्मश्री शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव की जयन्ती समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अभ्यागत के रूप में विधायक सरयू राय जी, विशिष्ट अभ्यागत गोविंद दोदराजका, और सम्मानित अभ्यागत प्रसन्नजीत तिवारी मंच पर उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई. तत्पश्चात्, आयोजकों ने अभ्यागतों का स्वागत कुसुम स्तवक और अंगवस्त्र से किया. इस अवसर पर संस्कार भारती के स्वागत गीत की प्रस्तुति अजेता निलाम्बर चौधरी, और उपासना सिन्हा ने की, जिसे उपस्थित दर्शकों ने अत्यधिक सराहा.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : एनएसएस की ऋतुपर्णा ने बढ़ाया घाटशिला कॉलेज का मान

समारोह के दौरान शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव की रचनाओं का गायन और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से आदर प्रकट किया गया. सनातन दीप और पंकज झा ने रामधारी सिंह दिनकर की ओजपूर्ण कविता ‘मेरे नगपति मेरे विशाल’ की गीतमय प्रस्तुति दी, जिसमें तबला पर सनत सरकार का साथ था. साथ ही, शिवली पाल ने शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव की कविताओं और गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया. सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना सुधा दीप ने शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव की गजल ‘बहुत दिनों के बाद’ पर कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह को जीवंत बना दिया. राजेन्द्र राज की मधुर आवाज में गीतों की प्रस्तुतियों ने समारोह में एक अलग ही रंग भर दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भगत सिंह को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए होगा इंक़लाब : सतनाम सिंह गंभीर, देखें – Video

कार्यक्रम के दौरान शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव के जीवन और कृतित्व पर विस्तृत चर्चा हुई. मुख्य अभ्यागत सरयू राय और विशिष्ट अभ्यागत गोविंद दोदराजका ने शैलेन्द्र जी के व्यक्तित्व को उजागर किया. इसके साथ ही, उनकी पुत्री डां जूही समर्पिता ने अपने पिता के संघर्षों और जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को साझा किया. नाटकीय प्रस्तुति ‘मैं शैलेन्द्र हूं’ में अनुज प्रसाद ने शैलेन्द्र जी के जीवन के अहम क्षणों को प्रस्तुत किया. अंत में, सभी कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह का संचालन उपासना सिन्हा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डां मुदिता चंद्रा ने दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर