Update in kidnapping case : कैरव गांधी अपहरण कांड में तीन आरोपी भेजे गए जेल, एक इलाजरत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

उद्यमी कैरव गांधी अपहरणकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जेल भेजे गए आरोपियों में गुड्डू सिंह, रमिज रजा और इमरान शामिल हैं.

तीनों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा था. मेडिकल जांच में फिट पाए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया. वहीं, इस मामले में शामिल उपेंद्र सिंह का इलाज अब भी एमजीएम अस्पताल में जारी है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बताया जाता है कि 13 जनवरी को उद्यमी कैरव गांधी का अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. लगातार प्रयासों के बाद 26 जनवरी को पुलिस कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर शहर वापस लाई थी. इसी दिन रात में जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शहर छोड़ने से पहले सीएच एरिया के पास झाड़ियों में हथियार छुपाकर गए हैं.

हथियार बरामदगी के लिए जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान आरोपी गुड्डू सिंह ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी के हाथ से कार्बाइन छीन ली और फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं. इस मुठभेड़ में गुड्डू सिंह, रमिज रजा और इमरान घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस उपेंद्र सिंह के ठीक होने का इंतजार कर रही है. मामले की आगे की जांच जारी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर